फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Instructions to cancel the contract if there is no cleanliness in the grain market

अनाज मंडी में सफाई नहीं हुई तो ठेका रद करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Instructions to cancel the contract if there is no cleanliness in the grain market
शहजादपुर। एसडीएम अदिति ने शुक्रवार को अनाज मंडी में प्रबंधों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी के आढ़तियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी और मंडी में किए गए प्रबंधों के बारे में जानकारी ली। एसडीएम ने मंडी में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, स्ट्रीट लाइट, गेट पास संबंधी आदि व्यवस्थाओं को जांचा। मंडी सुपरवाइजर राजेश रानी को उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को नोटिस देकर साफ-सफाई कराए जाए। उन्होंने कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो ठेकेदार पर जुर्माना लगाएं व ठेका रद करने से संबंधित कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निरीक्षण के क्रम में मंडी में आ चुके धान में नमी की मात्रा को भी मापक यंत्र से चेक करवाकर देखा। उन्होंने कहा कि किसान मंडी में धान सुखाकर लाएं, जिससे उन्हें बेचने में कोई दिक्कत न आए। उन्होंने सुपरवाइजर को शौचालयों की नियमित रूप से सफाई करवाने, सीसीटीवी लगवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजेश रानी ने बताया कि अब तक शहजादपुर अनाज मंडी और कड़ासन खरीद केंद्र पर पीआर ग्रेड (ए) 15 हजार 700 क्विंटल धान आ चुका है। धान की पीआर ग्रेड (ए) का निर्धारित समर्थन मूल्य 2 हजार 60 रुपये है। हैफड व वेयर हाउस खरीद एजेंसी द्वारा धान की सरकारी खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed