फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Instead of sending America, sent Arbejan, 57 lakh cheated

Ambala News: अमेरिका भेजने की जगह भेजा अरजबेजान, 57 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Instead of sending America, sent Arbejan, 57 lakh cheated
अंबाला। अमेरिका भेजने के नाम पर युवक के पिता से 57 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शातिर ठगों ने अमेरिका की जगह अजरबेजान भेज दिया। महेश नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बोह निवासी तरनजीत कुमार ने जालंधर के फिल्लौर निवासी सुरिंद्र पाल और जालंधर के मोहल्ला गुराया निनवासी देशराज उर्फ बिट्टू पर आरोप लगाया है। बताया कि वह फिल्लौर में जाता रहता है। वहां वह आरोपियों के संपर्क में आ गया। आरोपियों ने कई लोगों को विदेश भेजने की बात बोलते हुए उसे झांसे में लिया। वहां नौकरी कर युवक डेढ़ से दो लाख रुपये महीना कमा रहे हैं। आरोपियों ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया और उसके बेटे को एक सप्ताह में अमरीका भेजने की बात कही। अक्टूबर 2022 में आरोपी उसके घर अंबाला आए। यहां उससे दस्तावेज मांगे व खर्च मांगा। उसके बाद आरोपियों के कहने पर 40 लाख रुपये व 10 लाख रुपये अलग से दिए। आरोप है कि आरोपियों ने उसके बेटे को अमरीका की बजाय अजरबेजान भेज दिया। बेटे का फोन आने पर आरोपियों से बात की तो आरोपियों ने और 7 लाख रुपये ले लिए। उसके बाद फोन उठाना बंद कर दिया। उसके बाद किसी तरह आरोपियों से संपर्क किया तो वह टालमटोल करने लगे। बात में जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed