{"_id":"660b1a2e7206aebf590304a5","slug":"inspired-children-in-the-entry-festival-ambala-news-c-36-1-amb1003-120786-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: प्रवेश उत्सव में बच्चों को किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: प्रवेश उत्सव में बच्चों को किया प्रेरित
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय स्कूलों में सोमवार को प्रवेश उत्सव मनाया गया। स्कूल में पहुंचे बच्चों का स्वागत फूल मालाएं डालकर किया गया। बच्चों को मिठाई खिलाने के साथ चॉकलेट भी दी गई। सभी बच्चे कक्षा में उनका स्वागत करने पर खुशी से झूम उठे।
वहीं, शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा शहर के राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुलिस लाइन में भी बच्चों को तिलक लगाकर उनके ऊपर फूल बरसाए गए। साथ ही उन्हें मिठाई और चॉकलेट भी दी गई।
यह कार्यक्रम राजकीय प्राथमिक पाठशाला इंचार्ज पूनम की देखरेख में आयोजित किया गया। बता दें कि राजकीय स्कूलों में 13 अप्रैल तक प्रवेश उत्सव चलेगा। एक अप्रैल को बालवाटिका थ्री में बच्चों ने दाखिला लिया। अभिभावक अपने बच्चों को लेकर स्कूल में पहुंचे। यह दाखिला ऑनलाइन किया गया। जिले के सभी राजकीय प्राथमिक पाठशाला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश उत्सव चलाया गया। अबकी बार विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा परिणाम आने के दिन ही किताबें भी वितरित की गई थी। पहले यह किताबें सत्र आरंभ होने के कई माह बाद आती थी।
विज्ञापन
पांचवीं कक्षा के बच्चों का छठी में होगा अवस्थांतर
दरअसल, अबकी बार शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को लक्ष्य दिया है कि राजकीय स्कूलों में बालवाटिका थ्री से लेकर पांचवीं कक्षा तक विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ाया जाए। इसके साथ ही पांचवीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों का दाखिला शत-प्रतिशत पास वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में स्कूल अध्यापकों की ओर से करवाया जाए यानि इन बच्चों का दूसरे स्कूल में शत-प्रतिशत अवस्थांतर हो। इसके साथ ही जिले को जीरो ड्रॉप आउट करने का भी लक्ष्य दिया गया है।