{"_id":"661c54bc2ea729af3904aca4","slug":"inspection-of-school-buses-from-today-ambala-news-c-36-1-amb1003-121550-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्कूल बसों की जांच आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्कूल बसों की जांच आज से
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में उपमंडल स्तर पर सोमवार से निजी स्कूलों की बसों की चेकिंग शुरू की जाएगी। यह चेकिंग उपमंडल स्तर पर बनाई चार टीम करेंगी। इन टीमों में संबंधित खंड से खंड शिक्षा अधिकारी के साथ एसडीएम कार्यालय, डीएसपी कार्यालय, रोडवेज कार्यालय, आरटीए कार्यालय और स्वास्थ्य विभाग कार्यालय से प्रतिनिधि शामिल होंगे।
निजी स्कूलों में जाकर इन बसों को चेक किया जाएगा। बसों में स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी, महिला अटेडेंट, फिटनेस जांच, चालक का मेडिकल प्रमाण-पत्र सहित अन्य करीब 20 प्वाइंट पर चेकिंग होगी। चेकिंग को लेकर शिक्षा विभाग ने शेड्युल बनाया है। सोमवार से स्कूलों में चेकिंग शुरू होगी।
यह चेकिंग 15 से 25 अप्रैल के बीच में पूरी करनी होगी। बता दें कि महेंद्रगढ़ के कनीना में हुए स्कूल बस हादसे के बाद सरकार ने निजी स्कूलों की बसों को चेक करने के लिए निर्देश दिए हैं। इसको लेकर शनिवार को जिला शिक्षा सदन में जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने निजी स्कूल प्रबंधक समिति सदस्यों, संचालकों, प्रधानाचार्यों की बैठक ली थी। जिसमें सेफ स्कूल कैंपस व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर नियम पूरे करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
289 स्कूलों की 1200 बसों की 10 दिन में होगी चेकिंग
जिले में करीब 289 स्कूलों की 1200 बसों की चेकिंग 15 से 25 अप्रैल के बीच में की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि निजी स्कूलों की बसों की चेकिंग के लिए शेड्युल बना लिया गया है। इस शेड्युल को सभी बीईओ व इससे जुड़े विभागों से साझा किया है। सोमवार से स्कूलों में चेकिंग शुरू होगी। यह चेकिंग उप मंडल स्तरीय कमेटी करेगी। 10 दिनों में सभी निजी स्कूल बसों को चेक किया जाएगा।