फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   INLD held a meeting for the program to be held in Rohtak

Ambala News: रोहतक में होने वाले कार्यक्रम के लिए इनेलो ने की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
INLD held a meeting for the program to be held in Rohtak
छावनी ​स्थित विश्रामगृह में इनेलो के जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। प्रवक्ता
अंबाला। विश्रामगृह में इनेलो के जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसका आयोजन जिला अध्यक्ष जगमाल सिंह रोलों और प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन

बैठक में प्रधान राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश भारती बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। बैठक में आगामी 25 सितंबर को रोहतक में आयोजित होने वाले ताऊ देवी लाल की जयंती पर सम्मान दिवस कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई गई। इस दौरान प्रकाश भारती ने कहा कि ताऊ देवी लाल का जीवन संघर्ष, त्याग और सेवा का अद्वितीय उदाहरण है। जिला अध्यक्ष जगमाल सिंह रोलों ने कहा कि ताऊ देवी लाल ने किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, छोटे दुकानदारों, बेरोजगार युवाओं और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि अंबाला जिले के हर गांव, कस्बे और वार्ड में जाकर लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लाली भानोखेड़ी, तेज पाल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed