फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Injured youth gave wrong address, police confused

Ambala News: घायल युवक ने दिया गलत पता, उलझी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Injured youth gave wrong address, police confused
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में बीते शुक्रवार की रात का मारपीट के बाद चाकू चलने की वारदात में एक नया मोड़ सामने आया है। अंबाला शहर नागरिक अस्पताल पुलिस चौकी इंचार्ज बलवान सिंह ने बताया कि जिस युवक तुषार पर चाकू से हमला हुआ था, उसने अस्पताल के रिकार्ड में अपना पता गलत बताया है। जिससे पुलिस की कार्रवाई में देरी हो रही है। सोमवार को पुलिस युवक के सही पते के आधार पर जांच करेगी और मामले की तह तक पहुंचेगी। वहीं दूसरी ओर अस्पताल परिसर में कैंटीन चलाने वाले हसमुख ने बताया कि इस प्रकार की वारदात कई बार सामने आ चुकी है। कई बार लोग बाहर सड़क से लड़ते हुए अस्पताल परिसर में दाखिल हो जाते है लेकिन अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार अंबाला शहर के पोलिटेक्निक चौक पर कुछ युवकों की आपस में भिड़ंत हो गई थी। इसी दौरान युवकों ने एक तुषार नाम के लड़के पर चाकुओं से हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए घायल तुषार जब सिविल अस्पताल की कैंटीन में पहुंचा तो युवकों ने वहां पर भी उसके कंधों पर चाकुओं से कई वार किए। घायल अवस्था में तुषार को नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। हालांकि अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है। दूसरी ओर पुलिस तुषार के बारे में पता लगा रही है। गौरतलब है कि पहले भी इस प्रकार की वारदात अस्पताल परिसर में सामने आ चुकी हैं। कुछ दिनों पहले ही एक छात्र पर चाकुओं से हमला किया था। जिसके बाद पीएमओ ने पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा बढ़ाने को लेकर पत्र भी लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed