{"_id":"664a8e6905d01041f600bca7","slug":"initiative-appealing-for-votes-by-sending-invitation-letters-to-voters-ambala-news-c-36-1-amb1002-123341-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल : मतदाताओं को निमंत्रण पत्र भेज कर रहे वोट की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल : मतदाताओं को निमंत्रण पत्र भेज कर रहे वोट की अपील
विज्ञापन
मंगलौर गांव में बीएलओ वोटर स्लीप व शादी की तरह मतदाता को निमंत्रण पत्र वितरित करते हुए
शहजादपुर/नारायणगढ़। लोकसभा आम चुनाव-2024 में सभी मतदाता को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग की ओर से घर-घर जाकर बीएलओ के माध्यम से वोटर स्लिप के साथ-साथ शादी की तरह निमंत्रण पत्र भेज रहे हैं।
यह अनोखी पहल है। मंगलौर गांव में बीएलओ परम कला ने मतदाताओं को वोटर स्लिप के साथ ही निमंत्रण पत्र का भी वितरण किया और 25 मई को वोट डालने का अनुरोध किया। निमंत्रण पत्र को बेहद ही सुंदर ढंग से तैयार किया है और सभी औपचारिकताएं किसी सामान्य उत्सव के निमंत्रण की तरह ही लिखी हैं।
विवाह शादी के कार्ड की तरह का कार्ड छपवाकर निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। निमंत्रण पत्र को बेहद ही क्रिएटिव ढंग से तैयार किया गया है जो मतदाताओं का ध्यान आकर्षित कर रहा है विवाह के कार्ड के डिजाइन की भांति इस कार्ड पर लिखा गया है कि लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए जरूर जरूर आना है, भेज रहे हैं, स्नेह निमंत्रण, मतदाता तुम्हें बुलाने को, 25 मई भूल न जाना, वोट डालने आने को इतना ही नहीं, निमंत्रण पत्र में मतदाताओं के नाम संदेश भी दिया है कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार लोकसभा चुनाव-2024 के मंगल उत्सव की पावन बेला पर मतदान करने के लिए आप तय दिवस व समय पर सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल आपका मतदान केंद्र है। मतदान 25 मई को प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। निमंत्रण पत्र में अंकित किया गया है-स्वागतकर्ता: बूथ लेवल अधिकारी। निवेदक: जिला निर्वाचन अधिकारी, दर्शानाभिलाषी पीठासीन अधिकारी एवं समस्त मतदान दल सदस्य। बाल मनुहार : हमारे लोकसभा चुनाव में मतदान करने जरूर-जरूर पधारना।
फोटोयुक्त पासबुक से डाल सकते हैं वोट
एपिक के अलावा मतदाता आयोग की ओर से निर्दिष्ट 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों का उपयोग करके भी वोट डाल सकते हैं। इन दस्तावेजों में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्रीय, राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों या सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सांसदों, विधायकों व एमएलसी को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र और आधार कार्ड शामिल हैं।