{"_id":"68f2a5238db966bfff02fa86","slug":"information-about-legal-rights-ambala-news-c-36-1-amb1003-151585-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विधिक अधिकारों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विधिक अधिकारों की दी जानकारी
Sat, 18 Oct 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। एमडीएसडी कॉलेज के लीगल लिटरेसी सेल की ओर से व्याख्यान करवाया गया। इस व्याख्यान का आयोजन हरियाणा स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। इस दौरान विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई। कॉलेज प्राचार्या कर्मजीत कौर ने लीगल लिटरेसी सेल की कन्वीनर डॉक्टर अनुराधा और डॉक्टर जसप्रीत कौर को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में तरनप्रीत कौर रहीं प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स के कॉमर्स विभाग और ऑल इंडिया सर्वे ऑफ हायर एजुकेशन के तत्वावधान में विश्व सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में छात्राओं के लिए प्रश्नोत्तरी और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। यह कार्यक्रम विभागाध्यक्ष एवं नोडल ऑफिसर प्रो. नीतिका बजाज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रो. नीतिका बजाज ने छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रतियोगिता के उद्देश्य और इस वर्ष की थीम सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण सांख्यिकी और आंकड़े की महत्ता पर प्रकाश डाला। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में तरनप्रीत कौर प्रथम, किरण द्वितीय व जसमीत तृतीय रही।
वैदिक संस्कार का बताया महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान वैदिक संस्कार का महत्व बताया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. राधा रमन सूरी ने कहा कि वैदिक संस्कार पुण्य मास केवल एक उत्सव नहीं, यह हमारे विद्यार्थियों के अंतर्मन में छिपी संवेदनशीलता, सेवा और संस्कारों को जागृत करने का माध्यम है, जब बच्चे श्रीराम और महात्मा आनंद स्वामी के जीवन से प्रेरणा लेते हैं, तभी शिक्षा का सच्चा अर्थ साकार होता है। उन्होंने आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा हरियाणा का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
रामायण के चरित्रों की प्रस्तुत की झांकी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। सोहनलाल डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली पर्व मनाया गया। इस दौरान रामायण के प्रसंगों पर केंद्रित झांकी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्या नीरू अरोड़ा, समन्वयक व अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या ने मंच पर प्रस्तुत बच्चों का तिलक लगाकर की गई। कार्यक्रम में बच्चों ने कैकई, मंथरा, कौशल्या, राजा दशरथ, राम लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न, रावण आदि की विभिन्न सुंदर झांकियां प्रस्तुत की। स्कूल में रामायण पर आधारित प्रश्नोत्तरी परीक्षण भी रखा गया।
विद्यार्थियों ने बनाई आकर्षक रंगोली
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। मेजर आरएन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल रंगोली निर्माण गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली बनाई।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और सृजनशीलता के साथ इस गतिविधि में भाग लिया। रंग-बिरंगे रंगों और आकर्षक डिजाइनों से विद्यार्थियों ने सुंदर रंगोलियां बनाकर विद्यालय परिसर को रंगीन और उत्सवमय बना दिया। विद्यालय प्रधानाचार्य जय देव शर्मा ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।