{"_id":"66f0a54645bf788d5c0fb1d6","slug":"indira-park-is-shedding-tears-of-misery-ambala-news-c-36-1-sknl1003-130028-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बदहाली के आंसू बहा रहा इंदिरा पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बदहाली के आंसू बहा रहा इंदिरा पार्क
विज्ञापन
अंबाला छावनी के इंदिरा पार्क में टूटे पडे़ बैंच
- फोटो : संवाद
अंबाला। छावनी के इंदिरा पार्क का करोड़ों रुपये की लागत से जीर्णेाद्धार होने के बाद भी इन दिनों बदहाली के आंसू बहा रहा है।पार्क में सुधार हो गया है लेकिन पानी निकासी के बंदोबस्त ही नहीं किया गया। स्थिति यह बनी हुई है कि बरसात का पानी अभी भी पार्क में खड़ा है। पानी के कारण मच्छरों की भरमार रहती है।
ऐसे में सैर करने के लिए रोजाना आने वाले लोगों को डेंगू और मलेरिया का खतरा सताने लगा है। यहीं कारण है कि शाम होते-होते सैर करने वालों की संख्या भी कम हो जाती है। कई बार इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई ठोस समाधान नहीं किया गया।
किसी ने पानी निकालना तक उचित नहीं समझा। यहां तक कि पानी में काई तक जम गई हैं। पार्क में घास बढ़ी हुई है। कई जगह से पेड़ गिरने से दीवारें और फुटपाथ तक टूटे पड़े हैं।
विज्ञापन
फव्वारे वाली जगह में भी जलभराव है। हैरानी की बात यह है कि पार्क के मुख्य द्वार पर लगा संगमरमर का पत्थर ही कई जगह से टूट रहा है। पार्क में रखे बेंच टूटे हुए हैं। फैंसी शैड जगह-जगह से टूटे हैं। लोग वाहन लेकर ही पार्क में दाखिल हो जाते हैं। आवारा पशुओं का भी जमावड़ा लगा रहता है।
फोटो: 44
तीन महीने पहले दीवार पर गिरा पेड़, आज तक नहीं हटाया
विजय कुमार ने बताया कि तीन महीने पहले पार्क की दीवार पर पेड़ गिर गया था। जिसके कारण पार्क की दीवार गिर गई और यह पेड़ अभी भी फुटपाथ पर पड़ा हुआ है, जिसे आज तक उठाया ही नहीं गया।
फोटो: 45
वाटर कूलर में आ रहा गंदा पानी
विरेंद्र ने बताया कि वह इंदिरा पार्क में रोजाना सैर करने के लिए अपने साथियों के साथ आते हैं। उन्होंने बताया कि पार्क में एक वाटर कूलर लगा हुआ है और उसमें भी गंदा पानी आ रहा है।
फोटो: 46
पार्क में मच्छरों की भरमार, करवाई जाए फोगिंग
अनिल ने बताया कि पार्क में पानी जमा होने के कारण मच्छरों की भरमार है। शाम के समय पार्क में सैर करने के दौरान बहुत मच्छर लगते हैं, कई बार मच्छर साफ पानी में बैठे रहते हैं। प्रशासन को चाहिए कि पार्क में फोगिंग करवाई जाए।
फोटो: 47
दो महीने से पार्क में जमा
सुरेश कुमार ने बताया कि पार्क में पिछले दो महीने पानी जमा है, यह पानी पार्क में ही सड़ रहा है। इसमें काई तक जम गई है, पार्क में पानी निकासी का प्रबंध नहीं है। जिसके कारण उन्हें परेशानी हो रही है।
वर्जन
मामला संज्ञान में नहीं है, एक बार पार्क की स्थिति को चैक करवाकर चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर से सफाई करवा दी जाएगी।
राजेश कुमार, सचिव, नगर परिषद अंबाला छावनी

अंबाला छावनी के इंदिरा पार्क में टूटे पडे़ बैंच- फोटो : संवाद