{"_id":"61a29a3e98646918c077a1ed","slug":"indian-army-jawan-killed-in-road-accident-ambala-news-knl90991396","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में भारतीय सेना के जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में भारतीय सेना के जवान की मौत
विज्ञापन
सडृक हादसे में मारे गए सैनिक को श्रद्धांजली देते पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा ।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलाना। जहांगीरपुर गांव के रहने वाले भारतीय सेना में तैनात हरप्रीत सिंह की शुक्रवार की शाम गुलाब नगर पाबनी रोड (यमुनानगर जिला) पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब सफारी कार अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में हरप्रीत का एक दोस्त भी घायल हुआ है। हरप्रीत सिंह भारतीय सेना के 20 सिख बटालियन के 46 राष्ट्रीय राइफल बारामुला में तैनात था और छुट्टी पर घर आया हुआ था। शनिवार की शाम हरप्रीत सिंह का मेजर ऋषि द्विवेदी की उपस्थिति में सैन्य सम्मान के साथ जहांगीरपुर गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार हरप्रीत सिंह के पिता गुरमीत सिंह भट्टी सेना से रिटायर्ड हैं और अब हरियाणा पुलिस में रहकर समाज को सेवाएं दे रहे हैं। हरप्रीत सिंह के पिता सहित परिवार के पांच लोग हरियाणा पुलिस, पंजाब पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि 2 पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। हरप्रीत का बड़ा भाई दुबई में है। हरप्रीत सिंह के पिता ने बताया कि 2 माह बाद जनवरी में हरप्रीत की शादी तय थी। वह छुट्टी में शादी की तैयारी करने के लिए व्यस्त था कि अचानक सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। शनिवार को हुए अंतिम संस्कार के दौरान शहीद उधम सिंह जागृति मंच हरियाणा, प्रयास सेवा संस्थान, राष्ट्र जागरण मंच, उम्मीद फाउंडेशन व अन्य सामाजिक संस्थाओं व पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, मुलाना थाना प्रभारी सुभाष समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
शादी की तैयारियां मातम में बदली
पारिवारिक सदस्य गुरजीत कहते हैं कि हरप्रीत हंसमुख स्वभाव का मिलनसार व्यक्ति था। वह सब की इज्जत करता था। 15 जनवरी को उसकी शादी होनी थी। नजदीकी गांव भगवानपुर में हरप्रीत का रिश्ता तय था। शादी को लेकर पूरा परिवार तैयारियों में जुटा हुआ था। हरप्रीत स्वयं भी शादी की शॉपिंग कर रहा था। इस दौरान हादसे ने शादी की तैयारियों और खुशियों को मातम में बदल दिया। हरप्रीत की माता का कहना था कि उन्हें क्या मालूम था कि किस्मत बेटे को उनसे ऐसे छीन लेगी।