{"_id":"65ce969eac11f7438f03e104","slug":"india-mauritius-relations-discussed-in-the-seminar-ambala-news-c-36-1-ame1006-118424-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: संगोष्ठी में भारत-मॉरिशस संबंधों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: संगोष्ठी में भारत-मॉरिशस संबंधों पर हुई चर्चा
विज्ञापन
अंबाला। आर्य गर्ल्स काॅलेज में संस्कृत व हिन्दी विभाग और महिला प्रकोष्ठ ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। इस संगोष्ठी का विषय भारत-माॅरिशस संबंधों में वैदिक संस्कृति साहित्य एवं हिन्दी की प्रासंगिकता रहा।
प्राचार्या डाॅ. अनुपमा ने बताया कि माॅरिशस अपने आप में भारतीय संस्कृति को समेटे हुए है। इस दौरान भारतीयों का माॅरिशस में संघर्ष के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने आर्य समाज का माॅरिशस में योगदान पर भी बात की। डाॅ. श्रीप्रकाश मिश्र ने माॅरिशस में भारतीयों के दर्दनाक संघर्ष के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस संघर्ष में गीता और रामायण उनके प्रेरणा के स्रोत बने। उन्होंने कहा कि माॅरिशस में भारतीयता, भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों की झलक दिखती है। भारत संसार का सबसे प्राचीन राष्ट्र है और भारतीयों ने संसार में जो भी ख्याति प्राप्त की है वो हमारी संस्कृति और मूल्यों की देन है। इस संगोष्ठी में डाॅ. रामनिवास शर्मा, अध्यक्ष, संस्कृत भारती, हरियाणा न्यास,डाॅ श्रीप्रकाश मिश्र संस्थापक मातृभूमि सेवा मिशन मौजूद रहे।