फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Independence Day will be celebrated with gaiety

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों में नहीं रहनी चाहिए कमी: सलोनी शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Independence Day will be celebrated with gaiety
नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर अनाज मंडी नारायणगढ़ में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में 15 अगस्त को विधायक असीम गोयल ध्वजारोहण करेंगे। इस बारे में एसडीएम सलोनी शर्मा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ड्यूटी संबंधी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है और इस समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। समारोह की तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समारोह में प्रस्तुत किये जाने वाले मार्च पास्ट एवं परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फूल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को निर्धारित समयावधि पर अनाज मंडी में होगी। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी समय पर पहुंच कर रिहर्सल में भाग लें। उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तर का स्वतंत्रता दिवस समारोह नारायणगढ़ अनाज मंडी में आयोजित किया जाएगा। जिसमें पुलिस के अलावा विभिन्न स्कूलों की एनसीसी की टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट-रेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफलपूर्वक आयोजन के लिए सभी विभाग अपनी-अपनी ड्यूटी का निर्वहन समय से करना सुनिश्चित करें। समारोह के आयोजन को लेकर उन्होंने नगर पालिका, जन स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, बिजली विभाग, पुलिस विभाग के साथ-साथ अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित सभी कार्यों को करने के निर्देश दिए। बैठक के उपरांत एसडीएम सलोनी शर्मा ने अनाज मंडी में समारोह स्थल का दौरा किया और वहां पर मंच, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य किये जाने वाले प्रबंधों के बारे में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed