फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Increasing trend for admission in ITI, 11 thousand applied

आईटीआई में दाखिले के लिए बढ़ रहा रुझान, 11 हजार ने किया आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Increasing trend for admission in ITI, 11 thousand applied
Increasing trend for admission in ITI, 11 thousand applied - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। मिशन एडमिशन के तहत चल आईटीआई में चल रही दाखिला प्रक्रिया जारी है। जैसे-जैसे ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे पोर्टल पर आवेदनों की संख्या बढ़ती जा रही है। 10 दिन में 11 हजार आवेदकों ने जिले की 8 राजकीय आईटीआई की 3180 सीट के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

इसमें सबसे अधिक आवेदन ही राजकीय आईटीआई अंबाला सिटी के लिए आए हैं। जहां पर 1120 सीट के लिए 6520 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा अन्य आवेदन विभिन्न प्राइवेट व राजकीय आईटीआई के लिए आए हैं। 30 सितंबर तक जारी रहे वाली प्रक्रिया के दौरान उम्मीद जताई जा रही है यह संख्या और अधिक बढ़ेगी।
विज्ञापन

यह है राजकीय आईटीआई में फीस का शेड्यूल
राजकीय आईटीआई के प्राचार्य भूपिंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि आईटीआई में ट्रेनिंग का खर्चा बहुत ही कम आता है। राजकीय आईटीआई में केवल 15 रुपये प्रति माह ट्यूशन फीस हरियाणा राज्य के निवासियों के लिए तथा 300 रुपये प्रति माह ट्यूशन फीस दूसरे राज्य के निवासियों के लिए निर्धारित किए गए हैं। 30 रुपये प्रति माह छात्र निधि तथा 120 रुपये वार्षिक बिल्डिंग फंड एवं 10 रुपये पहचान पत्र और 300 रुपये सिक्योरिटी के लिए जाते हैं। सिक्योरिटी के रूप में लिए गए रुपयों को कोर्स पूर्ण करने के उपरांत वापस छात्र को लौटा दिया जाता है। इसके अतिरिक्त 25 रुपये लाइब्रेरी फीस निर्धारित की गई है। दाखिला के समय अभ्यर्थी से 15 रुपये के हिसाब से 3 माह के 45 रुपये व अन्य सभी खर्च मिलाकर केवल 590 रुपये फीस भरनी है। अगर कोई छात्र अन्य राज्य का निवासी है तो उसे 1445 रुपये जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मिलती हैं सुविधाएं
आईटीआई में छात्रों को छात्रवृत्ति के साथ-साथ एनसीसी का लाभ भी मिलता है। इसके अतिरिक्त दाखिला प्राप्त करने वाली छात्रा से ट्यूशन फीस नहीं ली जाती है और फ्री बस पास के साथ-साथ अन्य छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती हैं। इसमें पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप इत्यादि तथा छात्रा से केवल 545 रुपये ही प्राप्त किए जाते हैं तथा स्थायी सुविधा प्राप्त करने वाली छात्रा को 500 रुपये प्रति माह की दर से प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। इसके अतिरिक्त अन्य लाभ भी छात्रों को मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed