फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Increasing cold and flu infections

Ambala News: सर्दी और जुकाम का बढ़ रहा संक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Increasing cold and flu infections
सिटी नागरिक अस्पताल में बच्चों की जांच करते हुए चिकित्सक। संवाद
अंबाला सिटी। बदलते मौसम के कारण इन दिनों सर्दी जुकाम के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। छुट्टी के बाद सोमवार को ओपीडी खुली तो 900 से अधिक मरीज अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे। करीब 30 प्रतिशत मरीज सिर्फ सर्दी, जुकाम संबंधी बीमारी के लिए दवा लेने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

इनमें सबसे अधिक बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। इसके साथ ही 30 वर्ष से अधिक की महिलाओं में भी यह समस्या अधिक है। ठंडी हवाओं के कारण शरीर का तापमान अचानक बदल जाता है। इसी कारण जल्दी बीमार हो जाते हैं। बीते रविवार को भी सर्दी के कारण दो बच्चियों को पीजीआई रेफर करना पड़ गया था।
विज्ञापन

बच्चे सबसे अधिक चपेट में
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभज्योति ने बताया कि इन दिनों में बच्चों में सबसे अधिक सर्दी जुकाम के मामले देखने में आ रहे हैं। बारिश के पहले ठंड पड़ रही थी उसमें प्रदूषण की मात्रा अधिक थी। इसी कारण बच्चों को जुकाम के कारण संक्रमण बढ़ रहा था। बारिश के बाद हवा साफ होने से कुछ राहत मिलेगी। ठंड के समय पर बच्चों को जितना हो सके बचाव करना चाहिए। घर से बाहर जाने से पहले भी ऊनी कपड़े पहनाकर ही ले जाना चाहिए। अगर किसी बच्चे को सर्दी खांसी जुकाम हो तो उसे तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed