फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In view of the fog, the railways canceled 30 long distance trains, some from tomorrow and some from the day after tomorrow

कोहरे को देखते हुए रेलवे ने रद्द की लंबी दूरी की 30 ट्रेन, कुछ कल से तो कुछ परसों से नहीं चलेंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
In view of the fog, the railways canceled 30 long distance trains, some from tomorrow and some from the day after tomorrow
अंबाला। कोहरा शुरू होने से पहले ही रेलवे ने 30 ट्रेनों को आगामी तीन महीनों के लिए रद्द करने का फरमान जारी कर दिया है। एक इंटरसिटी को अंबाला और जालंधर के बीच रद्द रखा जाएगा।
विज्ञापन

ठंड के दौरान ट्रेनों के रद्द होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ेगा और इससे उनकी परेशानी भी बढ़ने वाली है। जिस प्रकार लंबी दूरी की ट्रेनों में लगातार यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है, इस आधार पर आने वाले समय में ट्रेनों में कंफर्म सीट पाने के लिए यात्रियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ेगी। वहीं रेलवे का तर्क है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है इसलिए कोहरे के मौसम को देखते हुए ट्रेनों को रद्द किया गया है। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने बताया कि जो भी ट्रेन रद्द की गई हैं, उनकी जानकारी यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 और रेलवे की वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं।
विज्ञापन

30 ट्रेन रद्द
ट्रेन नंबर 12053/54 हरिद्वार-अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी। इसी प्रकार 12241/42 दिल्ली-अंबाला-दिल्ली 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक, 14524 अंबाला-बरौनी 4 दिसंबर से 26 फरवरी, 14523 बरौनी-अंबाला 6 दिसंबर से 28 फरवरी, 14606 जम्मूतवी-यशवंतपुर 5 दिसंबर से 27 फरवरी, 14605 यशवंतपुर-जम्मूतवी 6 दिसंबर से 28 फरवरी, 14616/15 अमृतसर-लालकुआं 4 दिसंबर से 26 फरवरी, 14218 चंडीगढ़-प्रयागराज 1 दिसंबर से 28 फरवरी, 14217 प्रयागराज-चंडीगढ़ 2 दिसंबर से 1 मार्च, 14674 अमृतसर-जयनगर 3 दिसंबर से 27 फरवरी, 14673 जयनगर-अमृतसर 4 दिसंबर से 28 फरवरी, 22424 अमृतसर-गोरखपुर 2 दिसंबर से 24 फरवरी, 22423 गोरखपुर-अमृतसर 3 दिसंबर से 25 फरवरी, 12325 कोलकाता-नंगलडैम 2 दिसंबर से 24 फरवरी, 12326 नंगलडैम-कोलकाता 4 दिसंबर से 26 फरवरी, 12357 कोलकाता-अमृतसर 30 नवंबर से 26 फरवरी, 12358 अमृतसर-कोलकाता 2 दिसंबर से 28 फरवरी, 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ 1 दिसंबर से 28 फरवरी, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ 2 दिसंबर से 1 मार्च, 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ 6 दिसंबर से 28 फरवरी, 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ 8 दिसंबर से 2 मार्च, 15933 न्यू तिनसुखिया-अमृतसर 7 दिसंबर से 22 फरवरी, 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुखिया 10 दिसंबर से 25 फरवरी, 18103 टाटा-अमृतसर 29 नवंबर से 29 दिसंबर, 18104 अमतृसर-टाटा 1 दिसंबर से 1 जनवरी 2022, 13307 धनबाद-फिरोजपुर कैंट 2 दिसंबर से 24 फरवरी, 13308 फिरोजपुर कैंट-धनबाद 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक पूर्णतौर पर रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरसिटी रहेगी बीच रास्ते रद्द
ट्रेन नंबर 14681 नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक अंबाला और जालंधर के बीच संचालित नहीं होगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 14682 जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी भी 2 दिसंबर से 1 मार्च तक उपोक्त स्टेशनों के बीच नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed