फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In three months, the crime unit in collaboration with STF caught 75 gangsters and notorious criminals

Ambala News: तीन माह में एसटीएफ के साथ मिलकर क्राइम यूनिट ने पकड़े 75 गैंगस्टर व कुख्यात अपराधी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
In three months, the crime unit in collaboration with STF caught 75 gangsters and notorious criminals
अंबाला। आपराधिक घटनाओं पर अंबाला पुलिस इन दिनों कड़ा प्रहार कर रही है। बीते तीन महीने में अंबाला रेंज की तीनों क्राइम यूनिट अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र ने एसटीएफ के साथ मिलकर काम किया और इस दौरान 75 गैंगस्टर और कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनमें से 14 अपराधियों को एनकाउंटर में चोट आई है, वहीं दो कुख्यात आरोपी रोमिल वोहरा और भीम कुमार की एनकाउंटर के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। अंबाला मंडल के पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता के दौरान तीन माह के कार्यकाल के दौरान किए गए प्रमुख कार्यों एवं उपलब्धियों को साझा किया।
विज्ञापन



24 जून को मारा गया कुख्यात अपराधी रोमिल वोहरा
पुलिस महानिदेशक ने बताया कि यमुनानगर निवासी रोमिल वोहना 24 जून को एसटीएफ हरियाणा व दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। वह काला राणा गैंग का मुख्य शूटर था। उस पर खेड़ी लक्खा सिंह ट्रिप्पल मर्डर केस जिला यमुनानगर, शांतनु (शराब कारोबारी) हत्या केस शाहाबाद सहित शराब के ठेकों, इमिग्रेशन सेंटरों व घरों पर फायरिंग करने के कुल 8 मामले दर्ज थे और उस पर तीन लाख रुपये का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन



30 जुलाई को मारा गया भीम कुमार
इसी तरह रायपुर गांव जिला अयोध्या निवासी भीम कुमार उर्फ अर्जुन जोकि वर्तमान में यमुनानगर के आजाद नगर में रह रहा था और वह यमुनानगर में 14 जुलाई को जबरन वसूली से संबंधित दो मामलों में वांछित था। 30 जुलाई को यमुनानगर पुलिस टीम के साथ वह एक मुठभेड़ में मारा गया। उस पर हत्या के प्रयास और फिरौती मांगने सहित 10 मुकदमे दर्ज थे। वह नोनी राणा का नया शूटर था, जो अपने आप को रोमिल वोहरा की राह पर ले जाना चाहता था, इसके निशाने पर कुरुक्षेत्र का एक शराब कारोबारीभी था उस पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे कैमरे
अंबाला रेंज के तीनों जिलों में कुल 690 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं, इससे न केवल अपराध नियंत्रण में मदद मिली बल्कि अपराधियों को पकड़ने में भी मदद मिली है, इसके अतिरिक्त जिला यमुनानगर में 227 सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य अभी चल रहा है, इसके अलावा संगठित अपराधी जो बड़े अपराध को जन्म देते है, उनका नेटवर्क तोड़ा गया है। विशेष टीमें बनाकर कुल 90 व्यक्तियों को जुआ व सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया है और उनसे चार लाख 56 हजार 85 रुपये बरामद किए गए हैं, वहीं 224 व्यक्तियों को अवैध रूप से शराब बेचने तथा 225 व्यक्तियों को नशीले पदार्थ बेचने के संबंध में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed