फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In the name of sending to England on work visa, 10 lakh rupees were grabbed from others including nephew, sister-in-law and others named

Ambala News: वर्क वीजा पर इंग्लैंड भेजने के नाम पर भतीजे सहित अन्य से हड़पे 10 लाख, भाभी और अन्य नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
In the name of sending to England on work visa, 10 lakh rupees were grabbed from others including nephew, sister-in-law and others named
अंबाला। वर्क वीजा पर इंग्लैंड भेजने के नाम पर दो युवकों से 10 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। महेश नगर थाना पुलिस ने आरोपी महिला समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता बोह गांव निवासी भोला बख्शी ने बताया कि वह पिछले काफी समय से टूर एंड ट्रैवल का काम करता है। उसके बेटे अंकित बख्शी ने 10वीं क्लास पास की है। उसके छोटे भाई की पत्नी भाभी अमनदीप कौर ने सितंबर में बताया कि वे इमिग्रेशन कंपनी में काम करती है। इस समय इंग्लैंड जाने के बहुत अच्छे ऑफर्स कम दाम में आए हुए हैं। आरोपियों ने उसके बेटे को इंग्लैंड के वर्क परमिट पर भेजने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

कहा कि उसका बेटा 25 लाख में वाया दुबई होते हुए तीन दिन में यूके पहुंच जाएगा। आरोपियों ने कहा कि सारी जिम्मेदारी उनकी होगी। उसकी भाभी ने 15 सितंबर को उसके बेटे का दुबई का वीजा भेजा। उसने वीजा मिलने के बाद दुबई की टिकट करा दी। पांच अक्टूबर को अमनदीप के कहने पर उसके बेटे को दुबई भेज दिया। दुबई पहुंचने के बाद अमनदीप के साथियों ने उसके बेटे और भांजे रिपुदमन को रिसीव किया। यहां दोनों को एक कमरे में बंधक बना कर रखा। जब उसने अपनी भाभी से इस बारे में बात की तो अमनदीप ने आश्वासन दिया कि सब दस्तावेज ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि थोड़ा समय लगेगा उसके बाद आपका बेटा इंग्लैंड पहुंच जाएगा। आरोप लगाया कि उसका बेटा 10 दिन तक बुरी हालत में रहा। उसके बेटे को दुबई पुलिस ने भी हिरासत में रखा। उसका बेटा 2 दिन पार्क में छिपकर रहा। 11 अक्टूबर को अमनदीप कौर ने उसे वर्क परमिट भेजा, लेकिन वह भी फर्जी था। जब उसने अमनदीप से पूछा तो उसने कहा के पैसे न देने की वजह से वर्क परमिट रद्द हो गया। आखिर में पीड़ित ने दोनों को वापस अंबाला बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed