फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In the Nagar Parishad Sadar elections, 25 BJP and 7 independent candidates won

Ambala News: नगर परिषद सदर के चुनावों में भाजपा के 25 तो 7 आजाद प्रत्याशी जीते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
In the Nagar Parishad Sadar elections, 25 BJP and 7 independent candidates won
अंबाला छावनी के सुभाष पार्क की तरफ जाने वाले चौराहे पर खुशी मनाते भाजपा समर्थक। संवाद
अंबाला। नगर परिषद सदर के चुनावों में भाजपा की जीत का परचम लहराया है। नगर परिषद अंबाला सदर की अध्यक्ष भाजपा की उम्मीदवार 59 वर्षीय स्वर्ण कौर होंगी। उन्होंने अपनी प्रतिद्बंद्बी चित्रा समर्थित मनदीप कौर बब्याल को 26 हजार 923 मतों से शिकस्त दी। वहीं भाजपा ने 32 वार्ड की 25 सीटों पर कब्जा कर लिया। वहीं चित्रा समर्थित उम्मीदवार सहित आजाद प्रत्याशियों ने भी सात सीटों पर जीत दर्ज की। हालांकि नप चुनावों की मतगणना के दौरान वार्ड नंबर एक से भाजपा के उम्मीदवार भरत कोछड़ को हार का मुंह देखना पड़ा। उन्हें आजाद प्रत्याशी सोनू गुज्जर ने नप चुनावों में मात दी।
विज्ञापन

यह रहे समीकरण
भाजपा प्रत्याशी के रूप में वार्ड नंबर 2 से रीना, 3 से मोहित कौशिक, चार से शिल्पा पासी, सात से संदीप अत्री, आठ से सोमनाथ, नाै से रेनू चौहान, 10 से रमन छतवाल, 12 से सतीश धीमान, 13 से ऋतु शर्मा, 15 से भूपेश शर्मा, 16 से भोली बिंद्रा, 17 से रश्मि वर्मा, 18 से श्याम सुंदर, 19 से गौरव सैनी, 20 से, 21 से बलिंदर पाल, 22 से 22 प्रमोद कुमार शर्मा बीजेपी, 23 से ललता प्रसाद, 25 से राहुल, 26 से नरेश ध्वन, 27 से शिवाजी काकरान, 28 से महेश चंद, 30 से नीतू, 31 से डॉ. शशि लोंगिया और वार्ड नंबर 32 से शशि गर्ग ने जीत दर्ज की। जबकि वार्ड 24 से पहले ही भाजपा प्रत्याशी महेश नागर निर्विरोध चुने थे।
विज्ञापन

आजाद प्रत्याशी जीते
वार्ड नंबर 1 से चित्रा समर्थित सोनू गुज्जर, 6 से संदीप, 11 से नीलम कश्यप और 25 से राहुल सोनकर ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की। आजाद के तौर पर वार्ड पांच से जीवन और कांग्रेस समर्थित वार्ड नंबर 14 से हरमिंदर हीरा और 29 से सुधीर जायसवाल ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed