फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In-laws used to harass for dowry, case registered

दहेज के लिए प्रताड़ित करता था ससुराल पक्ष, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
In-laws used to harass for dowry, case registered
नारायणगढ़। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। नारायणगढ़ महिला थाना पुलिस ने विवाहिता के पति व सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव की विवाहिता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसकी शादी तीन फरवरी 2005 को पंचकूला के गांव के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति व सास दहेज लाने की मांग करने लगे। दहेज में कार लाने की मांग को लेकर उन्होंने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जब वह गर्भवती हुई तो उन्हें डॉक्टरों ने पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी लेकिन ससुरालियों के गलत व्यवहार की वजह से दो बार गर्भपात हुआ। विवाहिता के अनुसार गत 9 दिसंबर 2006 को उसको लड़की पैदा हुई। लड़की के पैदा होते ही मेरे ससुराल वाले मुझसे और ज्यादा नाराज रहने लगे। इसी दौरान जब उनके पिता उनसे मिलने आये तो उनके ससुरालियों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और उन्हें भी उनके पिता के साथ घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

विवाहिता ने कहा कि बाद में उनके पिता जो कि चेन्नई में कार्यरत थे उसे व उसकी बच्ची को साथ ले गए। वर्ष 2008 में उनके पिता ने उनके ससुरालियों को एक बुलेट मोटरसाइकिल दी। फरवरी 2008 में जब वह गर्भवती हुई तो उनकी जांच कराकर उनके पति ने जबरदस्ती उनका गर्भपात करा दिया। बाद में 13 अक्तूबर 2010 को उसे बेटा हुआ। विवाहिता ने पति पर नशा करने और अन्य महिला के साथ नाजायज संबंध होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed