फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   in front of husband died wife

पति के सामने करेंट से तड़पकर मर गई पत्नी

Sat, 26 Jul 2014 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Sat, 26 Jul 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
in front of husband died wife
बलदेव नगर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे ने एक पत्नी जान ले ली और उसका लकवाग्रस्त पति अपनी लाचारी के कारण उसकी मदद नहीं कर पाया।
विज्ञापन


इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल बन गया। जबकि पति सदमे में है।

बलदेव नगर में एक महिला (आंगन हेल्पर) घर में शुक्रवार देर शाम कपड़े धो रही थी।

कपड़े धोने की वजह से महिला के कपड़े गीले हो गए थे। जबकि उसके हाथ और पैर भी गीले थे।

दूसरी ओर, महिला का लकवाग्रस्त पति भी वहीं कमरे में लेटा हुआ था।

महिला कमरे में आई और पंखा लगाने के लिए बिजली के स्वीच में प्लग लगाने लगी।

इसी दौरान जबरदस्त करेंट के झटके ने महिला को चपेट में ले लिया। महिला करेंट लगने की वजह से तड़पती रही।

लाचार पति नजारा देखता रहा, लेकिन लकवा होने की वजह से करेंट से जूझ रही अपनी पत्नी की मदद नहीं कर सका।

देखते ही देखते पति के सामने ही महिला ने दम तोड़ दिया। शोर सुनने के बाद जैसे ही पड़ोसी कमरे में आए तो उन्होंने देखा कि महिला जमीन पर गिरी हुई है और पति सदमे में है।

तुरंत महिला को बलदेव नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed