फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In Brahmin Majra village, a consensus was reached between the two parties in the Panchayat.

Ambala News: ब्राह्मण माजरा गांव में दोनों पक्षों के बीच पंचायत में बनी सहमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
In Brahmin Majra village, a consensus was reached between the two parties in the Panchayat.
ब्राह्मण माजरा गांव में शुक्रवार को बरसात के दौरान भी गांव में तैनात भारी पुलिस बल व बस क्यू शे
सुबह भीम आर्मी सेना प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में महिलाओं व पुरुषों ने रोष मार्च निकाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। ब्राह्मण माजरा गांव में बस क्यू शेल्टर बनाने व वाटर कूलर पर भैंस नहलाने को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी गांव में तनाव की स्थिति बनी रही। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। शुक्रवार को हुए टकराव के बाद दोनों पक्षों ने महेश नगर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग उठाई थी लेकिन शाम को डीएसपी हितेश व अंबाला सिटी डीएसपी जगबीर की मौजूदगी में पंचायत हुई।
पंचायत में दोनों पक्षों के तीन-तीन लोग, सरपंच व पंच मौजूद थे। जिसमें दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने की बात कहीं जा रही है। बाकायदा दोनों पक्षों की तरफ से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी करवाए गए कि प्रशासन के अगले आदेशों तक किसी भी प्रकार का निर्माण व बदलाव नहीं करेंगे। अधिकारी मौके का निरीक्षण करेंगे। तब तक दोनों ही पक्ष आपस में शांति बनाए रखेंगे।
विज्ञापन


भीम आर्मी सेना ने अस्पताल से थाने तक निकाला रोष मार्च
शुक्रवार को गांव में हुए झगड़े के मामले में दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए महेश नगर थाने में शिकायत दी गई थी। एक पक्ष से भीम आर्मी सेना प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार सहित गांव के लोगों ने कैंट के नागरिक अस्पताल में एकजुट होकर हमले का विरोध जताया। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए अस्पताल से महेश नगर थाने तक पैदल मार्च निकालते हुए शिकायत सौंपी थी। थाने के बाहर भी भारी संख्या में जमा हो गए थे। हालांकि घेराव करने की बात की किसी ने पुष्टि नहीं की है। शुक्रवार को वाटर कूलर पर भैंस नहलाने को लेकर हुए झगड़े में घायल दूसरे पक्ष ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग उठाई। आरोप था कि वाटर कूलर के पास भैंस को पानी पिलाते समय हमला किया था। शुक्रवार को दोनों पक्षा में हुए झगड़े में करीब सात लोग घायल हो गए थे। इससे पहले बस क्यू शेल्टर को लेकर भी विरोध हुआ था और उस समय भी दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपलों के गुहारे भी जलाए गए, लिखित में शिकायत नहीं
ब्राह्मण माजरा गांव में अभी बस क्यू शेल्टर व वाटर कूलर के पास भैंस जलाने का मामला थमा नहीं था कि अब गांव में ही एक अन्य पक्ष के उपलों के गुहारे जलाए गए। आग की लपटें देखकर तुरंत उस पर काबू पाया गया, तब तक सभी गुहारे जल गए थे। इसको लेकर भी गांव में तनाव की स्थिति बनी रही लेकिन गुहारे को लेकर कोई लिखित में शिकायत अभी नहीं दी गई।

इस मामले में दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने के लिए समझाया गया है।
- हितेश, डीएसपी अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed