फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In a thrilling contest, Congress's Devraj Anand won by 498 votes

Ambala News: रोमांचक मुकाबले में 498 वोट से जीते थे कांग्रेस के देवराज आनंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
In a thrilling contest, Congress's Devraj Anand won by 498 votes
अंबाला। छावनी विधानसभा पर चुनावी माहौल गर्म हो गया है। इस सीट का इतिहास देखे तो कई मुकाबले रोमांचक भी रहे हैं। 1967 की बात करें तो कांग्रेस के देवराज आनंद ने अखिल भारतीय जनसंघ के पी नाथ को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी थी।
विज्ञापन

इस मुकाबले में कांग्रेस के देवराज आनंद को 11 हजार 343 वोट मिले थे और अखिल भारतीय जनसंघ के पी नाथ को 10 हजार 845 वोट मिले थे। इस मुकाबले में देवराज आनंद महज 498 वोट से जीते थे। इसके बाद ऐसा ही मुकाबला 2005 में भी देखने को मिला था। इस दौरान कांग्रेस के देवेंद्र कुमार बंसल को 17 हजार 723 वोट मिले थे और निर्दलीय अनिल विज को 17 हजार 108 वोट मिले थे।
विज्ञापन

दूसरे सबसे कम अंतर के इस मुकाबले में देवेंद्र कुमार बंसल 615 वोट से जीते थे। वहीं, 2019 का मुकाबला सबसे ज्यादा अंतर की जीत वाला रहा था। इस मुकाबले में भाजपा के अनिल विज को 64 हजार 571 वोट मिले थे और निर्दलीय चित्रा सरवारा को 44 हजार 406 वोट मिले थे। अनिल विज इस मुकाबले में 20 हजार 165 वोट से जीते थे। इससे बड़ी जीत इस सीट पर अभी तक दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed