फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In 33 kg weight category, Sagar won gold, Ranveer won silver, Abhishek, Himanshu won bronze.

33 किलोग्राम भार वर्ग में सागर ने स्वर्ण, रणवीर ने रजत तो अभिषेक, हिंमांशु ने जीता कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
In 33 kg weight category, Sagar won gold, Ranveer won silver, Abhishek, Himanshu won bronze.
अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभांरभ करवाते हुए - फोटो : Ambala
अंबाला। एसडी कॉलेज छावनी में लड़कों और लड़कियों की सब-जूनियर जिलास्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता हुई। यह जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता बॉक्सिंग वेलफेयर अंबाला द्वारा सचिव नीरज यादव बॉक्सिंग कोच के नेतृत्व में कराई गई। लड़कों की प्रतियोगिता में 33 किलोग्राम भार वर्ग में सागर ने स्वर्ण, रणवीर ने रजत, अभिषेक व हिमांशु ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

35 किलो वर्ग में लक्की ने स्वर्ण व इजराइल ने रजत, 37 किलो वर्ग में गौतम ने स्वर्ण व दक्ष ने रजत जीता। 40 किलो भार वर्ग में विनम्र भाटिया ने स्वर्ण व प्रिंस ने रजत जीता। 43 किलो में क्रिश ने स्वर्ण और अरमान ने रजत हासिल किया। 46 किलो वर्ग में सूरज ने स्वर्ण और यतिन ने रजत पदक कब्जाया। 49 किलो वर्ग में कनव ने स्वर्ण और तुषार ने रजत जीता। 64 किलो में भार्गव यादव ने स्वर्ण व गीतांश पुरी ने रजत जीता। इसके अलावा 55 किलो में तुषार, 58 किलो में युवराज और 61 किलो में हरमन का चयन हुआ। वहीं 34 किलो में सिमरन, 36 किलो में कंचन, 38 किलो में स्वाति, 40 किलो में योगिता, 42 किलो में पलक, 44 किलो में सियांशी, 52 किलो में स्मृति का चयन हुआ। बॉक्सिंग वेलफेयर अंबाला के प्रधान विवेक भाटिया ने बताया कि गोल्ड मेडल विजेता और चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर खेलने फतेहाबाद जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed