फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Important for Jind... Body of a Jind youth found in friend's house

Ambala News: जींद के लिए महत्वपूर्ण...दोस्त के घर में मिला जींद के युवक का शव

Sat, 04 Oct 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 04 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Important for Jind... Body of a Jind youth found in friend's house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। डिफेंस कॉलोनी के सेक्टर-डी स्थित एक मकान में जींद के अर्बन इस्टेट निवासी राहुल (23) की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राहुल अपने दोस्त साहिल के घर पर आया हुआ था। रात को अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण राहुल को कैंट के नागरिक अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर से पोस्टमार्टम करवाकर शव शनिवार परिजनों को सौंप दिया। पंजोखरा थाना पुलिस के जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि मृतक राहुल व साहिल दोनों एक साथ पहले चंडीगढ़ में पढ़ाई किया करते थे। राहुल की एक बहन है और पिता साइंस के शिक्षक है। वर्तमान में मृतक कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से एमएससी कर रहा था। राहुल शुक्रवार को साहिल के डिफेंस कॉलोनी स्थित मकान में आया था, जहां साहिल अपने परिवार के साथ रहता है। दोनों दोस्त एक साथ खाना खाकर सोए थे। साहिल ने अपने बयान में बताया कि राहुल की रात को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। जब तक वह अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया। हालांकि पुलिस नशा व हार्ट अटैक, फूड प्वाइजनिंग इन सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed