फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Important for Etah: Canter driver dies after colliding with a broken trailer parked on the highway, body trapped in cabin for a quarter of an hour

एटा के लिए महत्वपूर्ण : हाईवे पर खड़े खराब ट्राले में टकराने से कैंटर चालक की मौत, पौने घंटे तक केबिन में फंसा रहा शव

Wed, 01 Oct 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 01 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Important for Etah: Canter driver dies after colliding with a broken trailer parked on the highway, body trapped in cabin for a quarter of an hour
अंबाला सिटी में हादसे के बाद कैंटर में फंसा चालक मनीष का शव: सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित काले पुल के ऊपर मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास सोमवार रात को ट्राला और कैंटर में भिड़ंत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि हाईवे पर खड़े खराब ट्राले के पीछे से टक्कर लगने पर कैंटर चालक की केबिन में फंसकर मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के एटा निवासी मनीष के रूप में हुई। हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाइड्रा की मदद से फंसे हुए कैंटर चालक को करीब पौने घंटे की कड़ी मशक्कत के बाहर निकाला। चालक का शव कैंटर के हैंडल के पास फंसा हुआ था। मंगलवार को पुलिस ने सिटी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने मृतक के उत्तर प्रदेश के एटा निवासी अंतराम की तहरीर पर ट्राला चालक घीसू राम पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अंतराम ने बताया कि उसके पास चार बच्चे हैं। इनमें से मनीष पिछले छह साल से ड्राइवरी का काम कर रहा है। बेटा एवरग्रीन फूड्स की कैंटर गाड़ी चला रहा था। इस कारण वह डेढ़ माह से कैंटर लेकर गया हुआ था। 30 सितंबर को सूचना मिली कि बेटा सड़क हादसे में घायल हो गया। आकर देखा तो बेटा मृत था। तेजरफ्तार 18 टायरी ट्रक ने टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed