हरियाणा में भी चला बुलडोजर: अंबाला में नशा तस्करी के आरोपी पूर्व पार्षद के अवैध गोदाम को गिराया
पूर्व पार्षद के गोदाम से गत दिवस 260 ग्राम हेरोइन और नशे की 1500 गोलियां बरामद हुई थी। इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेश व उसकी पत्नी के एचडीएफसी बैंक में चल रहे 4 खातों को भी सीज कर दिया था। अब नगर परिषद के संग मिलकर यह कार्रवाई की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बाद अब हरियाणा में भी बुलडोजर चलने लगा है। अंबाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अंबाला के नशा तस्करी के आरोपी पूर्व पार्षद राजेश के अवैध गोदाम पर पीला पंजा चलाया गया। नगर परिषद और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में छावनी की डेहा कॉलोनी में यह कार्रवाई की गई। हालांकि इस कार्रवाई का किसी ने विरोध नहीं किया लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा वॉटर कैनन सहित पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई थी। नगर परिषद की टीम ने डेहा कॉलोनी में बने पूर्व पार्षद के निवास स्थान के बाहर थड़े तोड़ने के साथ-साथ गली व आसपास के इलाके से भी अतिक्रमण हटाया।
सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर तक यह कार्रवाई जारी रही। डेहा कॉलोनी निवासी पूर्व पार्षद राजेश व उसकी पत्नी गुड्डी पर नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। पूर्व पार्षद की पत्नी को पकड़ने गई पुलिस पर पूर्व पार्षद और गुड्डी सहित परिवार के लोगों ने पथराव कर दिया। उस समय गुड्डी तो मौके से फरार हो गई थी लेकिन राजेश व उसके बेटे को काबू कर लिया गया था। पूर्व पार्षद के गोदाम से गत दिवस 260 ग्राम हेरोइन और नशे की 1500 गोलियां बरामद हुई थी। इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेश व उसकी पत्नी के एचडीएफसी बैंक में चल रहे 4 खातों को भी सीज कर दिया था। अब नगर परिषद के संग मिलकर यह कार्रवाई की गई।
कांग्रेस के पूर्व पार्षद से नशे की बहुत बड़ी खेप बरामद हुई थी। सारे शहर में जहर बांट रहे हैं, मैं तो यह बांटने नहीं दूंगा। आरोपी का गोदाम अवैध रूप से बना हुआ है। इसलिए एनडीपीएस एक्ट के तहत तोड़ा गया है। इस कार्रवाई का संदेश जाता है कि नशे का काम करेंगे तो आपका घर भी जा सकता है। यह प्रॉफिट के लिए करते हैं और अगर उनके प्रॉफिट पर ही रोक लगा दी जाए तो। उनको भी पता लगता है कि उनके द्वारा तैयार किए गए महल भी टूट सकते हैं। - अनिल विज, गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन विज्ञापन