फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Illegal occupation of government land in industrial area

Ambala News: औद्योगिक क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हो रहे नाजायज कब्जे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Illegal occupation of government land in industrial area
अंबाला। लघु उद्योग भारती के एक प्रतिनिधिमंडल ने उप-प्रधान सुभाष धीमान के नेतृत्व में शुक्रवार को गृहमंत्री अनिल विज के आवास पर उनसे मुलाकात की। यहां उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में भयमुक्त माहौल देने, पानी निकासी के स्थायी समाधान व हाईवे निर्माण के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन

सुभाष धीमान ने बताया कि उन्होंने गृहमंत्री से मांग की कि औद्योगिक क्षेत्र के तीनों ओर पड़ी सरकारी खाली भूमि पर लोगों के द्वारा नाजायज कब्जे किए जा रहे हैं जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का खतरा पैदा हो रहा है तथा चोरियां बढ़ गई हैं और अनैतिक काम भी हो रहे हैं। गृहमंत्री से प्रार्थना की गई कि खाली पड़ी भूमि सरकारी रेट पर साथ लगते प्लाट धारकों को दे दी जाए। जिससे सरकार को राजस्व भी प्राप्त होगा। सुभाष धीमान ने बताया कि गृहमंत्री ने उनकी बात को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस प्रतिनिधि मंडल में हरियाणा फ्लोर मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रधान आदर्श मित्तल, अजय गुप्ता, सुभाष मित्तल, संजीव गर्ग, रमन नागपाल वीरेंद्र, अविनाश गुप्ता भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed