फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   IG Bharti Arora sought voluntary retirement

आईजी भारती अरोड़ा ने मांगी स्वैच्छिक सेवानिवृति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
IG Bharti Arora sought voluntary retirement
भारती अरोड़ा, आईजी। - फोटो : Ambala
आईपीएस भारती अरोड़ा आईजी अंबाला रेंज ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है। उन्होंने इसके लिए पुलिस महानिदेशक मनोज यादव को पत्र लिखकर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी है। इसके पीछे उन्होंने निजी कारण बताए हैं। करीब तीन महीने पहले उनका तबादला करनाल रेंज से अंबाला रेंज में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) के तौर पर किया गया था।
विज्ञापन

1998 बैच की आईपीएस अधिकारी भारती अरोड़ा इससे पहले 2009 में अंबाला की एसपी व 2011 में जीआरपी की एसपी रह चुकी हैं। प्रदेश में कबूतरबाजों पर शिकंजा कसने के लिए गृह मंत्री अनिल विज ने पिछले साल उन्हें एसआईटी का प्रभार सौंपा था। यहां रहते हुए 452 कबूतरबाजों पर शिकंजा कसने के लिए उन्हें गृह विभाग द्वारा फरवरी 2021 में सम्मानित किया गया था। भारती अरोड़ा कई रेंज व कमिश्नरी में भी विभिन्न पदों पर अपनी बेहतरीन सेवाएं दे चुकी हैं। इसके अलावा राई स्पोर्ट्स स्कूल की प्रिंसिपल भी रह चुकी हैं। भारती अरोड़ा का जन्म 1971 को हुआ, जबकि आईपीएस बैच 1998 का है। उनकी सेवानिवृत्ति वर्ष 2031 में होनी थी। इससे करीब 10 साल पहले ही उन्होंने अब स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है। बता दें कि उनके बैच के ही पंजाब के आईपीएस कुंवर विजय प्रताप ने भी अप्रैल माह में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। इसके बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन

हां मैंने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। इसका कोई व्यक्तिगत कारण नहीं है। असल में भगवान ने जीवन को बहुत ही बेहतरीन बनाया है। उन्होंने इंसान के प्रति हमारी कुछ जिम्मेदारियां भी तय की हैं। उन्हीं जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए मैंने ऐसा कदम उठाया है। ताकि इंसानियत के काम आ सकूं। मेरा किसी से कोई भी किसी भी तरह का मन मुटाव भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारती अरोड़ा, आईजी अंबाला रेंज
मैं फिलहाल छुट्टी पर हूं। हां आईपीएस भारती अरोड़ा ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है। इसके पीछे उन्होंने निजी कारण बताए हैं। उनके आवेदन पर फिलहाल विचार किया जा रहा है।
-मनोज यादव, पुलिस महानिदेशक हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed