{"_id":"618976860a884b39ab565598","slug":"if-there-is-a-fault-in-the-tractor-the-farmer-reached-the-agency-demanding-to-change-it-ambala-news-knl88975548","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर में आई खराबी तो बदलने की मांग को लेकर एजेंसी पहुंचा किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर में आई खराबी तो बदलने की मांग को लेकर एजेंसी पहुंचा किसान
विज्ञापन
नारायणगढ़। नए ट्रैक्टर में आई खराबी से गुस्साया किसान नया ट्रैक्टर लेने के लिए एजेंसी पहुंच गया। एजेंसी संचालक से विवाद के बाद उसने ट्रैक्टर वहीं छोड़ दिया। इसके बाद वहां पर भाकियू के कई पदाधिकारी भी पहुंच गए। अंतत: ट्रैक्टर में आई खराबी दूर करने पर सहमति बनने पर मामला सुलटा।
गांव टोबा थाना साहा के एक किसान राजेश कुमार ने फरवरी को नारायणगढ़ अनाजमंडी से एक ट्रैक्टर खरीदा था। ट्रैक्टर में कई बार खराबी आई और उसने एजेंसी संचालकों से कहा ट्रैक्टर बदलने की मांग की। इस पर एजेंसी चालक सहमत नहीं हुए और उन्होंने किसान को ट्रैक्टर को ठीक कराकर देने की बात कही। इस पर राजेश कुमार ने असहमति प्रकट करते हुए अपना ट्रैक्टर साथ ले जाने से इंकार कर दिया। कुछ देर बाद किसान को खराब ट्रैक्टर देने और उसे न बदलने के विरोध में भाकियू चढ़ूनी ग्रुप के ब्लॉक प्रधान फकीर चंद बुढाखेड़ा की अध्यक्षता में दर्जनों किसान एजेंसी के सामने एकत्रित हो गए और उन्होंने एजेंसी संचालक से खराब ट्रैक्टर को बदलने की बात कही। मगर, एजेंसी मालिक ट्रैक्टर में आई खराबी को ठीक करवाने की बात कही।
बाद में मौके पर पहुंचे मौके पर पहुंच भाकियू के जिला प्रधान मलकीत सिंह ने बीच-बचाव कर उनका मसला हल करवाया। ट्रैक्टर में पंप की कमी बताई गई थी, एजेंसी संचालक ने नया पंप डालने की बात कही। इस पर सहमति बन गई और मामला शांत हो गया।