Hindi News
›
Haryana
›
Ambala News
›
If the encroachment was not removed even after the warning, the corporation ran the yellow claw
{"_id":"612e91318ebc3e7a0f56a3e8","slug":"if-the-encroachment-was-not-removed-even-after-the-warning-the-corporation-ran-the-yellow-claw-ambala-news-knl81731610","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो निगम ने चलाया पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो निगम ने चलाया पीला पंजा
If the encroachment was not removed even after the warning, the corporation ran the yellow claw
- फोटो : Ambala
Link Copied
अंबाला सिटी। वर्षों से सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए बैठे 16 परिवारों से आखिरकार नगर निगम ने कब्जा खाली करवा ही लिया है। मंगलवार दोपहर नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ अंबा मार्केट स्थित विजय सिनेमा पहुंची। यहां बाहरी राज्यों से आकर रह रहे करीब डेढ़ दर्जन परिवारों ने सरकारी पार्क पर नाजायज कब्जा जमाया हुआ था। जिसको खाली करवाने के लिए पहले भी दो बार नगर निगम ने कोशिश की लेकिन किन्हीं कारणों के चलते अधिकारी यहां रह रहे लोगों को मौखिक तौर पर चेतावनी देकर चलते बने थे।
विज्ञापन
चेतावनी देने के करीब 6 महीने बाद एक बार फिर निगम अधिकारियों की नींद खुली और मंगलवार को अंबा मार्केट में पहुंच गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट रमेश आर्य की अगुवाई में अतिक्रमण हटवाया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट व नगर निगम के अधिकारियों से पूछा गया कि क्या पार्क के बाहर बनाए गए पक्के शेडों पर भी कार्रवाई होगी तो अधिकारियों ने कहा कि अभी हमारे पास केवल पार्क को ही खाली करवाने के आदेश हैं। वहीं ड्यूटी मजिस्ट्रेट का कहना था कि इन लोगों को सेक्टर-32 में आवास सरकार द्वारा दिए जा चुके हैं। कार्रवाई से पहले तीन दिन से मुनादी भी करवाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।