फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   If the drain is not cleaned, there will be problems due to waterlogging: Nirmal Singh

ड्रेन में सफाई नहीं हुई तो बनेगी जलभराव से होगी परेशानी : निर्मल सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:58 AM IST
विज्ञापन
If the drain is not cleaned, there will be problems due to waterlogging: Nirmal Singh
अंबाला सिटी। बरसाती सीजन को लेकर शहर विधायक निर्मल सिंह ने गुरुवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर वाटिका ड्रेन, मनमोहन नगर ड्रेन, शंभु टोल प्लाजा ड्रेन और घेल ड्रेन का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई नालों व ड्रेन की सफाई अधूरी और जल निकासी की व्यवस्था सही नहीं मिली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि मानसून के दौरान यही हालात रहे तो शहर को फिर से जलभराव का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि उनका प्राथमिक उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान और सेवा है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विधायक को बताया कि अंबाला शहर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 18.27 करोड़ की लागत से चार नई स्थायी जल निकासी इकाई स्थापित की जाएंगी। यह इकाई दशमेश मार्केट, जड़ौत रोड, जलबेड़ा रोड और साउथर्न डिस्पोजल क्षेत्रों में लगाई जाएंगी। इनकी कुल जल वहन क्षमता 74 क्यूसेक होगी और इन्हें मार्च 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके अतिरिक्त 2 करोड़ की लागत से अंबाला शहर में वर्षा जल निकासी के लिए परामर्श योजना तैयार की जा रही है, जिसकी फाइल आगामी बैठक में प्रस्तुत की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed