{"_id":"65b2b9cfc02e5754710b6236","slug":"if-good-politicians-come-the-country-will-progress-faster-anil-vij-ambala-news-c-36-1-amb1001-117417-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे राजनेता आएंगे तो देश और तीव्र गति से आगे बढ़ेगा : अनिल विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छे राजनेता आएंगे तो देश और तीव्र गति से आगे बढ़ेगा : अनिल विज
विज्ञापन
अंबाला। माता-पिता अपने बच्चे को डॉक्टर, इंजीनियर या सीए बनाने की बात सोचते हैं, लेकिन उन्हें अच्छा राजनेता बनाने की बात भी सोचनी चाहिए। अच्छे राजनेताओं के बगैर शासन पद्धति नहीं चलाई जा सकती। यदि अच्छे राजनेता आएंगे तो देश और तीव्र गति से आगे बढ़ेगा। यह बात गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कही। गृहमंत्री वीरवार को छावनी के फरुखा खालसा स्कूल में 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव मतदाताओं को अपना शुभ संदेश दिया।
विज ने कहा कि हमारा देश युवा देश है और आबादी के मुताबिक 60 प्रतिशत युवा हैं। यह शक्ति का भंडार है, क्योंकि जिस तरफ युवा लग जाएं, फतेह (जीत) हो जाती है। उन्होंने कहा कि नमो एप के माध्यम से देश को विकसित करने, देश में सुधार लाने के लिए जो भी सुझाव युवा देना चाहते हैं, वे दे सकते हैं। विश्लेषण करके अच्छे सुझावों को संकल्प/घोषणा पत्र में शामिल करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, युवा मोर्चा के प्रधान विजय (बबलू), बीएस बिंद्रा, संजीव सोनी, अजय बवेजा, बलकेश वत्स आदि मौजूद रहे।
याद आ गया बचपन
गृहमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में आकर मुझे अपना बचपन याद आ गया। जब वो कॉलेज में पढ़ते थे, उस समय वो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महासचिव थे। इस तरह के कार्यक्रम में वो जाते थे। ऐसा लग रहा है कि जैसे आज भी वो उसी तरह बीच में बैठे हैं। उन्होंने यहीं से अपनी यात्रा शुरू की थी। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जहां पर छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी बड़े पदों पर आकर जनहित के लिए कार्य कर रहा है। दूसरी पार्टियों में परिवारवाद को बढ़ावा मिलता है। इनका गठबंधन टूट रहा है, रोज इनकी लड़ाई हो रही है। बंगाल और पंजाब इसका उदाहरण है। भारतीय जनता पार्टी अपने उसूलों वाली पार्टी है, अपने उसूलों और अंत्योदय के मूल मंत्र पर चलकर लोगों के हित के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन
राहुल पर कसा तंज
वहीं राहुल गांधी द्वारा एक वीडियो में एक व्यक्ति से पूछा जा रहा है कि क्या चाय गरम करने के लिए स्टोव में कोयले डालते हो, इस पर विज ने तंज कसते हुए कहा कि अब राहुल गांधी का ज्ञान तो सारा देश जानता है। पहले वो कहते थे कि आलू से सोना बनाएंगे, अब यह सुना है कि पहले स्टोव जलाते हो, फिर इसमें कोयला डालते हो। विज ने मुस्कुराते हुए कहा कि अब उनका (राहुल गांधी) इतना ही ज्ञान है।