फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   If drivers take precautions in fog, they will remain safe

Ambala News: धुंध में चालक बरतें सावधानी तो रहेंगे सुरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
If drivers take precautions in fog, they will remain safe
अंबाला। सड़क पर चलते समय सबसे पहले हमें नियमों का पालन करना चाहिए। इसके बाद दूसरों से आशा करनी होगी कि वह इसका पालन सुनिश्चित कराएं। हम जब भी नियमों को तोड़ते हैं तो किसी न किसी की जिंदगी मुश्किल में पड़ती है।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा आज के समय में बहुत जरूरी है। यह विचार अंबाला के एसडी कॉलेज में अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों व सेफ्टी क्लब के पदाधिकारियों ने दिए। सोमवार को कॉलेज में अमर उजाला ने सड़क सुरक्षा विषय को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें सभी प्रतिभागियों ने खुलकर विचार रखे। उन्होंने कहा कि धुंध के समय हादसे काफी बढ़ जाते हैं। कुछ व्यवस्थाएं तो प्रशासन की तरफ से होनी चाहिए मगर कुछ नियमों का हमें भी पालन करना होगा।
विज्ञापन

ठीक हो जेब्रा क्राॅसिंग : अंकुश
एसडी काॅलेज के फिजिक्स विभाग अंकुश अरोड़ा का कहना है कि धुंध में हादासों को रोकना है तो सबसे पहले हमारे यातायात नियमों की ठीक से जानकारी होनी चाहिए। प्रशासन भी जेब्रा क्रॉसिंग, सफेद पट्टी आदि की व्यवस्था ठीक करे। कई जगह सफेद पट्टी या जेब्रा क्रॉसिंग देखने को ही नहीं मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होने चाहिए चालान : शिल्पी
फिजिक्स विभाग की शिल्पी गुप्ता ने कहा कि यातायात के चालान और भी ज्यादा होने चाहिए, जिससे यातायात के निमय तोड़ने वालों के मन में मोटे चालान का डर होना चाहिए।
बेसहारा पशु से हादसे : शैली
फिजिक्स विभाग की शैली ने बताया कि राजमार्गों पर घूम रहे बेसहारा पशु हादसे का सबब बनते हैं। इनको पकड़ने के लिए प्रशासन को प्रयास करने चाहिए। धुंध के समय में राजमार्गों पर इनके कारण कई हादसे हो जाते हैं।



जुर्माने का हो प्रावधान : वर्षा
छात्रा वर्षा ने कहा कि जेब्रा क्रॉसिंग पर मौजूद जुर्माना लगाने वाले पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि कई बार वह नियम तोड़ने वाले रसूखदार वाहन चालकों को छोड़ देते हैं।
दोनों ओर हो सुरक्षा : लक्ष्य



बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र लक्ष्य ने कहा कि इंडस्ट्रियल क्षेत्र के पास राजमार्ग के एक साइड में जेब्रा क्रॉसिंग बनी हुई है, जबकि यह जेब्रा क्रॉसिंग राजमार्ग के दोनों ओर होनी चाहिए, हमें वहां से आने जाने में दिक्कत होती है।



नियमों का हो पालन : तान्या
छात्र तान्या ने बताया कि राजमार्ग पर चलते समय विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। अंबाला से कई राजमार्ग गुजर रहे हैं मगर देखने में आता है कि नियमों का पालन ही नहीं हो रहा है।




वर्जन
भारत में लगभग 10 प्रतिशत मृत्यु सड़क हादसों में हो रही हैं क्योंकि लोग यातायात के नियमों का पालन नहीं करते। वहीं सरकार को अपने बनाए गए नियमों को अधिक सख्त कर हादसों पर अंकुश लगाना चाहिए।

डॉ. कृष्ण कुमार, इंचार्ज, रोड सेफ्टी क्लब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed