{"_id":"69b1c3a69d3e4069b40cb903","slug":"if-badshah-does-not-appear-on-the-13th-the-womens-commission-will-take-strict-action-chairperson-ambala-news-c-36-1-amb1002-159549-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 को बादशाह पेश नहीं हुए तो महिला आयोग उठाएगा सख्त कदम : चेयरपर्सन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 को बादशाह पेश नहीं हुए तो महिला आयोग उठाएगा सख्त कदम : चेयरपर्सन
विज्ञापन
- रेनू भाटिया बोलीं- यदि वह पेश नहीं हुए तो समझेंगे उनकी मानसिकता हरियाणा की बेटियों के लिए गलत है
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। पंचायत भवन में बुधवार को जनसुनवाई करने हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया पहुंचीं। यहां महिलाओं से जुड़े मामले सुनने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अगर 13 मार्च को बादशाह पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रेनू भाटिया ने कहा कि बादशाह ने कुछ ऐसी बादशाहत दिखा दी जो हमें मंजूर नहीं है। हरियाणा की बेटियों के लिए हल्के शब्दों का इस्तेमाल करना, घिनौनी सोच रखना गलत है। गाने में बच्चियों के बस्ते फेंकना जैसा दिखाना हमें मंजूर नहीं है। गाने में जो शब्द इस्तेमाल किए गए हैं उसके लिए हमने 13 मार्च काे पानीपत के लिए बादशाह को समन जारी किया है। उन्हें इस सुनवाई में आना चाहिए। अभी भी अगर वह नहीं आते हैं तो उन्होंने साबित कर दिया कि उनकी मानसिकता हरियाणा की बेटियों के लिए गलत है।
हरियाणा में नहीं होने देंगे शो
चेयरपर्सन ने कहा कि कोई गायक कितना भी बड़ा क्यों न हो, अगर उसकी सोच आपकी बेटी के लिए इतनी घटिया है तो आपको उसका शो नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में महिला आयोग बादशाह का कोई कार्यक्रम नहीं होने देगा जब तक हम संतुष्ट नहीं हो जाते कि उसने ऐसा क्यों किया। हमारी कोशिश है कि सोशल मीडिया के सभी माध्यमों से उस गाने को हटवाया जाए। चेयरपर्सन ने कहा कि घर में चार बच्चे होते थे और माता-पिता एक को फटकारते थे तो तीन अपने आप सही हो जाते थे। उन्होंने कहा कि सभी सीधे हो जाएं, बेटियों के लिए ऐसा मत बोलो। हरियाणा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रधानमंत्री मोदी के कारण शुरुआत हुई। बेटियों के लिए इस प्रकार की भाषा बर्दाश्त नहीं होगी।