फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   If any discrepancy is found in data matching then action will be taken against Asha Anganwadi

Ambala News: डाटा मिलान में गड़बड़ी मिली तो आशा आंगनबाड़ी पर गिरेगी गाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
If any discrepancy is found in data matching then action will be taken against Asha Anganwadi
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए अब नई योजना शुरू की है। इसमें आशा और आंगनबाड़ी वर्कर्स मिलकर गर्भवती की सहेली का रोल अदा करेंगी।
विज्ञापन

इस दौरान आशा वर्कर्स और आंगनबाड़ी वर्कर्स को गर्भधारण से लेकर प्रसव तक सारी जानकारी रखनी होगी। इसके साथ ही अगर किसी कारण महिला का गर्भपात होता है तो उसकी भी जानकारी विभाग को देनी होगी। इसका रिकॉर्ड अगर नहीं मिला तो विभाग कार्रवाई भी कर सकेगा।
विज्ञापन

तैयार किया जा रहा डाॅक्टरों का डाटा
विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिले के सभी बीएएमएस और बीएचएमएस चिकित्सकों की भी सूची बनाई जाएगी। जिस भी चिकित्सक के रिकॉर्ड या दस्तावेजों में कमियां मिली तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कि जाएगी। निदेशालय की ओर से सोमवार को ही पत्र जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भपात का भी लेंगे डॉटा
निदेशालय की ओर से हाल ही में जिन महिलाओं ने गर्भपात कराया है। उनका डॉटा बनाने के निर्देश जारी हुए हैं। इसके लिए सीएचओ को निर्देश जारी कर दिए हैं। 12 सप्ताह के बाद जिन महिलाओं ने गर्भपात कराया है उनकी पहली संतान बेटी है तो उसके कारणों का भी ब्योरा देना होगा।
एमटीपी किट की आपूर्ति भी घटाई
विभाग की ओर से जिले के एमटीपी केंद्रों में किट की आपूर्ति भी घटाई है। इसके लिए होलसेलर्स को निर्देश दिए हैं कि जिन केंद्रों से मांग आती है उन्हें आधी ही किट की आपूर्ति कि जाए। इसके साथ ही विभाग की टीम लगातार किट के वितरण और इस्तेमाल का डॉटा भी खंगाल रही है। इसमें बैच नंबर से लेकर पंजीकरण महिला का भी रिकॉर्ड लिया जा रहा है।
प्रत्येक मंगलवार को होती है बैठक
पीएनडीटी टीम के साथ प्रत्येक मंगलवार को एसटीएफ की टीम के साथ बैठक होती है। जिसमें निर्देश दिए जाते हैं। उन्हीं निर्देशों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाती है। जिले में लिंगानुपात को सुधारने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं। वर्तमान में जिला अंबाला में लिंगानुपात 916 चल रहा है।
वर्जन
निदेशालय के निर्देशों पर ही सभी कार्य करवाए जा रहे हैं। इन दिनों एमटीपी केंद्रों पर जांच जारी है। अभी तक किसी केंद्र में अनियमितताएं नहीं मिली है।
-डाॅ. विपिन भंडारी, नोडल अधिकारी , पीएनडीटी अंबाला।
लिंगानुपात सुधारने के लिए करें जागरूक : एसीएस
फोटो: 39
संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला सिटी। लिंगानुपात में सुधार के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने बुधवार को वीसी के माध्यम से जिला स्तरीय बैठक की।
इसमें एडीसी डॉ. ब्रह्मजीत सिंह ने बताया कि जिला अंबाला में लिंगानुपात वर्ष-2024 में 913, इसके बाद अप्रैल 2025 तक 906 है। वीसी के उपरांत एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन गांवों में लिंगानुपात कम है, ऐसे गांवों व कस्बों में जाकर नियमित रूप से निरीक्षण करें, आमजन को जागरूक करें।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे भी नियमित रूप से मेडिकल दुकानों की चैकिंग करें और जहां पर भी एमटीपी किट की बिक्री या अन्य कोई गतिविधि है। उस पर नजर रखते हुए कार्रवाई करें। इसके साथ ही पीएनडीटी केंद्रों पर भी नियमित जांच करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed