फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Identity established in other states, online appointments for cancer patients not yet made

Ambala News: दूसरे राज्यों तक बनाई पहचान, कैंसर मरीजों के अभी तक ऑनलाइन अप्वाइंट नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Identity established in other states, online appointments for cancer patients not yet made
अंबाला। कैंसर मरीजों के उपचार से दूसरे राज्यों में पहचान बनाने वाले करीब 72 करोड़ की लागत से बने अस्पताल में अब ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की कमी खलने लगी है। अस्पताल की ओपनिंग के समय पीजीआई की तर्ज पर इसके ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट यानी घर बैठे डॉक्टर का समय लेने की सुविधा के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

दो साल बीतने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, यहीं कारण है कि यह अंबाला के अलावा आसपास के शहरों व दूसरे राज्यों से आने वाले मरीजों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। उन्हें पता नहीं चल पाता है कि अटल कैंसर अस्पताल में आज कौन-कौन से डॉक्टर है और कौन छुट्टी पर।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें कैंसर के उपचार और अस्पताल से जुड़ी जानकारी मिल पाती है। जबकि चंडीगढ़ पीजीआई में भी इस तरह की सुविधा का सैंकड़ों मरीज लाभ उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के लिए कोई नंबर तक नहीं

अटल कैंसर केयर केंद्र में हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान तक के मरीज आ रहे हैं। दूसरे शहर का कोई मरीज कैंसर उपचार के लिए आने की सोचता है तो उसे अस्पताल की वेबसाइट पर बिल्डिंग व उसकी सुविधाओं के बारे में पता चल जाता है लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाती है। दरअसल, कैंसर अस्पताल में रोजाना करीब नए-पुराने 400 मरीज आ रहे हैं।
बाहरी मरीज बोले कि ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट मिले तो राहत

मंगलवार को अटल कैंसर केयर केंद्र में आए हिमाचल निवासी कुलभूषण शास्त्री व रंजना का कहना था कि उनके रिश्तेदार का अंबाला अस्पताल से ही मुंह के कैंसर का उपचार चल रहा है। शुरुआती चरण में उन्हें काफी समस्या आई थी। ऑनलाइन न तो डॉक्टर की जानकारी थी व न ही अप्वाइंटमेंट मिली थी। आखिर में अंबाला आने के बाद सब पता चला। यह सुविधा मिले तो राहत मिलेगी।

ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट के लिए प्रपोजल तैयार किया गया है। जल्द ही इस पर काम किया जाएगा। दूसरे शहरों से आने वाले मरीजों को अस्पताल में कोई परेशानी नहीं होने दी जाती है। उन्हें प्राथमिकता पर रखा जाता है।
डॉ. यशपाल वर्मा, निदेशक, अटल कैंसर केयर केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed