फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hydraulic unit and panoramic coach tested

Ambala News: हाइड्रोलिक यूनिट, पैनोरमिक कोच का किया परीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Hydraulic unit and panoramic coach tested
कालका-​शिमला रेल सेक्शन पर चल रहा पैनोरमिक विस्टाडोम कोच का ट्रांयल। रेलवे
अंबाला। विश्व धरोहर रेल सेक्शन कालका-शिमला पर स्वचलित मल्टीपल हाइड्रोलिक यूनिट और पैनोरमिक कोच का परीक्षण नए सिरे से होगा। हालांकि पिछले दिनों हुए ट्रायल की रिपोर्ट भी सार्वजनिक नहीं हुई है। वहीं, इन नए कोच वाली ट्रेनों के संचालन को लेकर अंबाला मंडल की ओर से भी इंतजार किया जा रहा है जबकि पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान इन ट्रेनों के संचालन की योजना तैयार की गई थी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले वर्ष तक यह मामला लंबित हो सकता है। वहीं, मंडल अधिकारियों का कहना है कि अभी आरडीएसओ ने उन्हें फाइनल रिपोर्ट नहीं सौंपी है, जैसे ही रिपोर्ट मिलेगी इसके बाद ही किराए और समय सारिणी को लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ हो पाएगी।
विज्ञापन

कई बार हो चुका ट्रायल
स्वचलित मल्टीपल हाइड्रोलिक यूनिट का पहला परीक्षण 18 दिसंबर को किया गया था जोकि कालका से धर्मपुर के बीच में था और यह सफल रहा था। इसके बाद अगला परीक्षण 19 दिसंबर को धर्मपुर से सोलन के बीच और तीसरा परीक्षण 20 दिसंबर को कालका से शिमला तक किया गया था जोकि पूर्ण तरह से सफल रहा था। इसके बार फरवरी माह से अब तक कई परीक्षण हो चुके हैं। बावजूद इसके अभी आरडीएसओ अधिकारी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है विशेषता
इस यूनिट में इंजन सहित तीन कोच लगाए गए हैं जोकि आधुनिक सुविधाओं से लैस शताब्दी की तर्ज पर तैयार किए गए हैं।स्वचलित हाइड्रोलिक मल्टीपल यूनिट के चलने से यात्रियों के समय की बचत होगी और वो एक घंटा पहले ही गंतव्य पर पहुंच सकेंगे क्योंकि यह यूनिट 25 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने में सक्षम है जबकि मौजूदा समय में जो ट्रेनें चल रही हैं वो 20 से 22 किमी प्रतिघंटा रफ्तार से चल रही हैं। ट्रेन के तीन कोच में 61 यात्री सफर कर सकते हैं। पहले और अंतिम कोच में 19-19 और बीच वाले कोच में 23 यात्री बैठेंगे। यह कोच चेन्नई की रेल कोच फैक्ट्री में तैयार किए गए हैं। इन कोचों में वाई-फाई, एसी, हीटर, एलईडी की भी सुविधा है।
पैनोरमिक कोच
कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर पैनोरमिक विस्टाडोम ट्रेन का भी ट्रायल चल रहा है जोकि 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से नैरोगेज लाइन पर दौड़ने में सक्षम है। इस ट्रेन का भी कई बार ट्रायल हो चुका है। इस पैनोरमिक विस्डोम ट्रेन में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस ट्रेन में लगे एसी कोच पूरी तरह से साउंड प्रूफ हैं। इसके अलावा एयर ब्रेक सिस्टम, बढ़े शीशे वाली खिड़कियां और छत सहित मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी।

अभी दोनों ट्रेनों के ट्रायल चल रहे हैं, जो पीछे ट्रायल किया गया था, उसकी भी रिपोर्ट नहीं मिली है। आगामी एक दो माह में कुछ और परीक्षण हो सकते हैं। जैसे ही आरडीएसओ से ग्रीन सिग्नल मिलेगा तो ट्रेन के संचालन को लेकर मंडल स्तर पर कार्रवाईआरंभ कर दी जाएगी।
नवीन कुमार, वरिष्ठ मंडल रेल प्रबंधक, अंबाला।

कालका-शिमला रेल सेक्शन पर चल रहा पैनोरमिक विस्टाडोम कोच का ट्रांयल। रेलवे

कालका-शिमला रेल सेक्शन पर चल रहा पैनोरमिक विस्टाडोम कोच का ट्रांयल। रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed