{"_id":"5e388a868ebc3ec6e91f9b36","slug":"husband-throw-burning-heater-on-wife-ambala-news-knl208891189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी के चेहरे पर मारा जलता हीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने पत्नी के चेहरे पर मारा जलता हीटर
विज्ञापन
पति ने पत्नी के चेहरे पर मारा जलता हुआ हीटर
अंबाला। मुलाना के गलोल माजरी निवासी पति ने घरेलू कलह के चलते पत्नी 35 वर्षीय रिकीं के चेहरे पर जलते हुए हीटर से हमलाकर दिया। ये मारपीट महिला के पति संदीप ने अंबाला शहर के बलदेव नगर में लिए किराए के निवास स्थान पर ले जाकर की। महिला ने बचाव किया तो पति ने तेजधार हथियार से पीठ पर कई बार किए। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो झुलसी महिला को उसके पति संदीप ने छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां फिलहाल वह उपचाराधीन है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
महिला के भाई सुरेशपाल ने बताया कि संदीप अंबाला शहर के बलदेव नगर में राजमिस्त्री का काम करता है और वहां किराए पर कमरा लेकर रहता है। सोमवार को वह मुलाना के तलहेडी गुजरान से रिकीं को लेकर अपने घर गलोल माजरी के लिए निकला था। वो उसे अपने घर न ले जाकर उसे बलदेव नगर स्थित किराए के मकान में ले गया। जहां उसने मारपीट की इस घटना को अंजाम दिया।