फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Husband threatened wife that if she testifies, he will kill her

Ambala News: पति ने पत्नी को धमकाया कि गवाही दी तो जान से मार दूंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 03:10 AM IST
विज्ञापन
Husband threatened wife that if she testifies, he will kill her
झगड़े का केस कोर्ट में विचाराधीन है, अंबाला कैंट थाने में महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। झगड़े के बाद कोर्ट में विचाराधीन केस में गवाही देने पर व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर शालीमार बाग निवासी मनीष कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

राम किशन कॉलोनी निवासी नीलम कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत मेंबताया कि उसकी शादी 6 मई 2011 को मनीष के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद ही ससुराल वालों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। परेशान होकर उसने 31 अगस्त 2021 को अंबाला कैंट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था जोकि कोर्ट में विचाराधीन है। इसके अलावा एक अन्य केस भी कोर्ट में डाला हुआ है। वहीं उसका पति मनीष कुमार उसे बार-बार धमकियां दे रहा है कि अपने केस वापस ले लो, अगर मेरे खिलाफ किसी भी केस में गवाही दी तो तुझे व तेरे बच्चों को जान से मार दूंगा। आरोपी की धमकियों से वह और बच्चे सहमे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed