फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Husband sets house on fire with the intention of killing mother and son, absconding

मां-बेटे को मारने की नीयत से पति ने घर लगाई आग, फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Husband sets house on fire with the intention of killing mother and son, absconding
घर में सो रहे मां बेटे को जान से मारने की नीयत से पति ने घर में आग लगा दी और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। महिला व उसके बेटे ने घर से बाहर भागकर जान बचाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सेक्टर नौ पुलिस को दी शिकायत में गुरुनानक चक्की अंबाला शहर निवासी करमजीत पत्नी जसबीर ने बताया कि उसका पति जसबीर शराबी है। वह उसके साथ झगड़ा व मारपीट करता है। दो दिसंबर की शाम को भी उसके पति ने उसके साथ झगड़ा किया। इसके बाद वह अपने 14 वर्षीय बेटे निहाल के साथ कमरे में सो गई। रात करीब 12 बजे उसकी आंख खुली। उसने देखा कि घर में आग लग हुई है, उसका पति मोटरसाइकिल घर से बाहर निकाल रहा था। महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे व बच्चे को जान से मारने की नियत से घर में आग लगा दी और मोटरसाइकिल लेकर भाग गया। इसके बाद महिला ने घर से बाहर भागकर जान बचाई और पड़ोसियों की सहायता से फायर ब्रिगेड और पुलिस को बुलाया। आग के कारण घर में रखा सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed