फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   'Husband beats up when the child cries at night', Ambala

‘रात में बच्चे के रोने पर पति करता है मारपीट’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
'Husband beats up when the child cries at night', Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। विवाहिता को ससुरालियों की ओर से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर थाना नारायणगढ़ पुलिस ने ने पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती का आरोप है कि रात में बच्चे के रोने पर पति मारपीट करता है और चाय में दूध डालने के लिए सास की अनुमति लेनी पड़ती है।
पुलिस दी शिकायत में वार्ड नंबर 11 नारायणगढ़ निवासी युवती ने बताया कि 17 जनवरी 2021 को पानीपत के जैन मोहल्ला निवासी पुनीत वर्मा के साथ उसकी दूसरी शादी हुई थी। उसका पति भी तलाकशुदा था। दोबारा घर बसाने के लिए दोनों की शादी साधारण तरीके से हुई थी। शादी के एक सप्ताह बाद से ही उसका पति पुनीत वर्मा, सास पूनम और ससुर सुनील कुमार कम दहेज लाने पर जलील करने लगे।
विज्ञापन

ससुराली उससे मौका मिलते ही मारपीट करते थे। अपनी मर्जी से कोई भी कार्य नहीं कर सकती। सभी की अनुमति लेनी पड़ती थी। यहां तक कि चाय में दूध डालने के लिए भी सास से पूछना पड़ता था। पीड़िता ने बताया कि वह अपना घर बसाने के लिए ससुराल वालों के अत्याचार बर्दाश्त करती रही, लेकिन ससुरालियों ने सारी हद पार कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करते थे। विवाद ज्यादा बढ़ने पर वह अपने मायके आ गई। उसका पति दोबारा लेने नहीं आया। पति उसे अपने साथ रखने से मना कर रहा है। पुलिस में शिकायत देने पर समझौता हो गया। 21 अक्तूबर को उसने बेटे को जन्म दिया। आरोप लगाया कि जब भी उसका बच्चा रात को रोता था तो उसका पति झगड़ा करना शुरू कर देता था। बच्चे के चुप न होने पर गला घोंट देने की धमकी देता था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed