फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Husband attacked wife with scissors, dispute escalated when she stopped him from drinking

Ambala: पति ने पत्नी पर किए कैंची से कई वार, शराब पीने से रोका तो बढ़ा विवाद; करीब एक साल पहले हुई थी शादी

Sat, 03 Aug 2024 12:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 03 Aug 2024 12:59 PM IST
सार

शिकायतकर्ता जग्गी गार्डन निवासी सोनिया ने बताया कि वह अपने पति मनीष शर्मा के साथ पिछले एक साल से रह रही हूं। पति की पहले दो शादियां हो रखी है। 

विज्ञापन
Husband attacked wife with scissors, dispute escalated when she stopped him from drinking
पीड़ित महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला सिटी के जग्गी गार्डन में पति ने पत्नी पर घरेलू कलह के चलते कैंची से हमला कर लहुलूहान कर दिया। पीड़ित सोनिया का आरोप है कि नशा करने से रोकने पर पति ने पहले गाली गलौज की। जैसे ही वह टैक्सी में सामान रखकर दिल्ली जाने लगी तो पति ने कैंची से छाती पर दो जगह वार कर लहुलूहान कर दिया। आरोप लगाया कि पति ने बिना दूसरी पत्नी को तलाक दिए करीब एक साल पहले शादी डॉट कॉम के जरिए उससे शादी कर ली थी।

विज्ञापन


बलदेव नगर थाना पुलिस ने पति मनीष पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता जग्गी गार्डन निवासी सोनिया ने बताया कि वह अपने पति मनीष शर्मा के साथ पिछले एक साल से रह रही हूं। पति की पहले दो शादियां हो रखी है। आरोप लगाया कि दूसरी बीवी से तलाक लिए बिना ही शादी डॉट कॉम के जरिए उससे भी तीसरी शादी कर ली। पति कोई काम नही करता व नशे का आदि है। नशे के लिए रोकती हूं तो पति मारपीट व गाली गलौज करता है।
विज्ञापन


2 जुलाई को नशे की हालत में आए पति को रोका तो गाली गलौज शुरू कर दी। इतने में अपने घर दिल्ली जाने के लिए टैक्सी मंगवाई। सामान रखकर जाने लगी तो पति गुस्से में आकर कैंची लेकर पीछे भागा। किसी तरह से बचकर घर के सामने वाले प्लाट में भागी तो पति ने पीछा करते हुए कैंची से वार किए। एक बार कैंची छाती पर लगी। देखते ही देखते कैंची से दूसरा वार छाती के नीचे किया। पड़ोसियों के जमा होने पर वह बची। जाते हुए पति जान से मारने की धमकी देकर चला गया। उपचार के लिए डायल-112 की टीम उसे सिटी के नागरिक अस्पताल में लेकर गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed