{"_id":"695012901f288485480166c1","slug":"husband-and-wife-died-together-in-ambala-2025-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अटूट प्रेम की मिसाल: पति की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाई पत्नी,10 मिनट में तोड़ा दम; एक साथ उठेगी अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटूट प्रेम की मिसाल: पति की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाई पत्नी,10 मिनट में तोड़ा दम; एक साथ उठेगी अर्थी
Sat, 27 Dec 2025 10:39 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, शहजादपुर (अंबाला)
संवाद न्यूज एजेंसी, शहजादपुर (अंबाला)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 27 Dec 2025 10:39 PM IST
सार
हरियाणा के अंबाला में पति की मौत के 10 मिनट पर बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। महिला अपने पति की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाई और रोते-रोते पति के सीने पर सिर रखकर अपने प्राण भी त्याग दिए। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
पति और पत्नी, मृतक
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अंबाला में अटूट प्रेम की एक ऐसी दास्तां सामने आई, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। एक वृद्ध दंपती की मौत ने 'साथ जीने-मरने' की कसम को हकीकत में बदल दिया। पति की मृत्यु के मात्र 10 मिनट के भीतर ही पत्नी ने भी अपने पति के सीने पर सिर रखकर प्राण त्याग दिए।
विज्ञापन
शोक में डूबी पत्नी ने तोड़ा दम
मिली जानकारी के अनुसार, 75 वर्षीय डॉ. वीरेंद्र नाथ जैन लंबे समय से शुगर की बीमारी से जूझ रहे थे। शनिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया। पति की मौत की खबर सुनते ही 65 वर्षीय पत्नी आशा देवी बदहवास हो गईं। वे जोर-जोर से रोते हुए अपने पति के शव पर गिर पड़ी और महज 10 मिनट के भीतर ही उनकी भी धड़कनें थम गईं।
विज्ञापन
घर में पड़े दोनों के शव
- फोटो : संवाद
घर में अकेले रहते थे दंपती
डॉ. वीरेंद्र के दो बच्चे हैं। बेटी विवाहित है, जबकि बेटा गुरुग्राम की एक कंपनी में मैनेजर है। घर पर बुजुर्ग दंपती अकेले ही रहते थे। पड़ोसियों का कहना है कि दोनों के बीच अटूट प्रेम था और अंत समय में भी वे एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ पाए। पति-पत्नी के शव रखे देख पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिजनों के पहुंचने के बाद रविवार को दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया जाएगा।