फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Human body is Mathura and heart is Gokul: Dr. Swami Anubhavanand

मानव शरीर मथुरा है और हृदय गोकुल : डा. स्वामी अनुभवानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Human body is Mathura and heart is Gokul: Dr. Swami Anubhavanand
अंबाला सिटी। शहर के सिंघावाला रोड पर शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा आयोजित करवाई जा रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन डाॅ. स्वामी अनुभवानंद गिरि महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मानव शरीर मथुरा है और हृदय गोकुल।
विज्ञापन

हृदय रूपी गोकुल में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को स्थान देना चाहिए। जब जीव अपने हृदय में गोकुल के भाव धारण कर लेता है तो उसके काम, मद, लोभ, मोह, मत्सर आदि स्वयं नष्ट हो जाते हैं। कथा में महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा व्यास ने कहा कि प्रेम हो या द्वेष, लोभ हो या फिर मोह किसी भी भावना से यदि प्रभु से संबंध जुड़ जाए तो भगवान उसे अपनी शरण में ले लेते हैं।
विज्ञापन

कृष्ण जन्म के बाद कंस को अपनी मृत्यु का भय सताने लगा और वह उन्हें पागलों की तरह ढूंढ रहा था। एक दिन उसने पूतना नाम की राक्षसी को गोकुल धाम में भेज दिया। पूतना ने अपने स्तन में विष लगाकर भगवान श्रीकृष्ण को अपनी गोद में ले लिया और उन्हें स्तनपान कराने लगी। वह बालकृष्ण को लेकर आकाश मार्ग से उड़ने लगी। धीरे-धीरे प्रभु जब दुग्ध के साथ उसके प्राणों को भी पीने लगे तो चीखने-चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभु ने मुष्टिका प्रहार कर उसका अंत कर दिया। उन्होंने कहा कि मन की चोरी ही माखन चोरी है। मात्र डेढ़ वर्ष की आयु में लल्ला ने माखन चोरी करना शुरू कर दिया। किसी का माखन चुरा लेते तो कभी साथियों संग मिलकर गोपियों की मटकियां तोड़ देते थे। लेकिन इस पर सभी गोपियां नाराज न होकर उनकी इस लीला का खूब आनंद लेती थी। गोवर्धन पूजा के प्रसंग पर व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि गोवर्धन लीला ज्ञान और भक्ति को बढ़ाती है। बाल कृष्ण ने अपनी उंगली पर गोवर्धन को धारण कर अभिमानी इंद्र के अभिमान को चूर करके संदेश दिया कि प्रकृति से प्रेम करो। इस अवसर पर रोहित शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भजन माखन खा गया बिहारी मेरा हस-हस व छटा तेरी तेरी तीन लोक से न्यारी है गोवर्धन महाराज गाया तो वहां मौजूद श्रोता मस्ती में झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed