फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   HSIIDC found 850 acres of land suitable for IMT

Ambala News: आईएमटी के लिए एचएसआईआईडीसी को उपयुक्त लगी 850 एकड़ जमीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
HSIIDC found 850 acres of land suitable for IMT
अंबाला सिटी। अंबाला में सरकार की तरफ से हर प्रकार की सुविधाओं से सुसज्जित बेहतरीन इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) बनाया जाएगा। इस टॉउनशीप के लिए एचएसआईआईडीसी को अंबाला शहर के तीन गांवों की करीब 850 एकड़ जमीन उपयुक्त लगी है। इस टॉउनशीप के लिए ई-भूमि पोर्टल पर 426 किसानों ने करीब 2076 एकड़ जमीन ऑफर की हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अंबाला में इंडस्ट्रियल टॉउनशीप बसाने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रदेश सरकार के आदेशानुसार एचएसआईआईडीसी ने किसानों से जमीन उपलब्ध करवाने के लिए ऑफर किया।
विज्ञापन

इस ऑफर के बाद अंबाला शहर के गांव नग्गल के किसानों ने करीब 300 एकड़, नडियाली के किसानों ने करीब 513 एकड़ और गांव खैरा के किसानों की लगभग 23 एकड़ जमीन आईएमटी के लिए उपयुक्त लगी हैं। इस जिले के लगभग 426 किसानों ने 2076 एकड़ जमीन आईएमटी परियोजना के लिए ऑफर किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन के भाव ठीक करने को डीसी को दी जिम्मेदारी

एचएसआईआईडीसी की तरफ से आईएमटी के लिए 6000 एकड़ जमीन अंबाला जिले में खरीदने के लिए किसानों को अवसर दिया है। इस परियोजना को लेकर 30 जुलाई को चंडीगढ़ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक का भी आयोजन किया गया था।
इस बैठक में इन तमाम पहलुओं को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में यह विषय सामने आया कि प्रशासन की तरफ से अंबाला में जमीन का कलेक्टर रेट 34 लाख रूपये प्रति एकड़ है लेकिन किसानों ने जमीन के भाव ज्यादा लगाए हैं। इसलिए किसानों से इस जमीन के भाव को ठीक करने के लिए उपायुक्त को जिम्मेवारी सौंपी है।


किसान जमीन बेचने को ऑफर करें : डीसी

उपायुक्त ने किसानों से अपील की है कि अंबाला में आईएमटी के लिए जमीन बेचने के लिए ऑफर कर सकते हैं। इस जमीन का सरकार की तरफ से निर्धारित दरों पर भाव भी दिया जाएगा। इस जिले में आईएमटी प्रोजेक्ट बनने के बाद लोगों को बहुत फायदा होगा। इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे और व्यापारियों और उद्योगपतियों को एक ही टाउनशिप में तमाम सुविधाएं मिल पाएंगी। इस टाउनशिप में उद्योगों के लिए प्लाॅट तो दिए ही जाएंगे, इसके साथ मार्केट और रिहायशी प्लाटों की भी सुविधा दी जाएगी। यह टाउनशिप अपने आप में एक शहर जैसा होगा। इसमें तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed