फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hostage made in Kolkata instead of sending to America, 40 lakhs seized

अमेरिका भेजने की बजाय कोलकाता में बनाया बंधक, हड़पे 40 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Hostage made in Kolkata instead of sending to America, 40 lakhs seized
अंबाला। अमेरिका भेजने के नाम पर युवक से 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एजेंट ने युवक को कोलकाता बुलाकर बंधक बना लिया और जेब से 1500 डॉलर निकाल लिए। बाद में मैक्सिको भेजने के नाम पर परिजनों से 40 लाख रुपये हड़प लिए। किसी तरह कुरुक्षेत्र के गांव मरचेहड़ी निवासी प्रवीण ने बाहर निकल कर परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़ित ने शहर सेक्टर-7 स्थित पीर बाबा की दरगाह के पास ही एक व्यक्ति को 40 लाख रुपये की देने की बात बोलते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेश भाई उर्फ जीतू निवासी सेक्टर-35 चंडीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के आदेश पर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के गांव मरचेहड़ी निवासी राहुल कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई प्रवीण कुमार अमेरिका जाना चाहता था। उसके जीजा अमरेंद्र सिंह ने बताया कि गादली गांव निवासी हरेश विदेश भेजने का काम करता है। संपर्क होने पर हरेश कुमार ने उनसे प्रवीण का पासपोर्ट लिया और आगे गोल्डन सिटी खरड़ मोहाली निवासी नकुल को भेज दिया। नकुल ने प्रवीण को कोलकाता भेजने की बात कही। उन्होंने चंडीगढ़ एयरपोर्ट से नौ सितंबर को प्रवीण को कोलकाता भेज दिया। राहुल ने बताया कि आरोपियों ने 24 सितंबर की शाम को 10 लाख रुपये पेमेंट सेक्टर-35डी चंडीगढ़ में देने की बात कही। 25 सितंबर की रात ढाई बजे प्रवीण ने चचेरे भाई रमनजीत सिंह को कॉल करके आपबीती सुनाई। प्रवीण ने बताया कि उसे मैक्सिको न पहुंचाकर कोलकाता में बंधक बनाया हुआ है।
विज्ञापन

अंबाला के व्यक्ति ने लिए रुपये
एजेंट नकुल ने बताया था कि प्रवीण को कोलकाता के एक गेस्ट हाउस में रखा है और 11 सितंबर की सुबह पौने चार बजे प्रवीण को मैक्सिको भेजा जाएगा। नकुल ने मैक्सिको पहुंचने के बाद प्रवीण की बात कराने की बात कही। किसी विदेशी नंबर से 14 सितंबर को प्रवीण की घर पर बात कराई थी। उस वक्त प्रवीण ने कहा था कि वह मैक्सिको पहुंच गया है। इसके पश्चात नकुल ने कहा था कि उसकी हरपाल नाम के एजेंट से बात होती है। उसी के कहने पर अंबाला निवासी पांडे नामक व्यक्ति को उसके पास भेजा और 40 लाख रुपये पेमेंट लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed