{"_id":"68b899057736f9e8dc004c60","slug":"hospital-and-community-center-will-be-built-on-21-acres-of-artillery-parade-ambala-news-c-36-1-amb1001-148979-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तोपखाना परेड की 21 एकड़ जगह पर बनेगा अस्पताल व सामुदायिक केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तोपखाना परेड की 21 एकड़ जगह पर बनेगा अस्पताल व सामुदायिक केंद्र
Thu, 04 Sep 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
अंबाला छावनी में तोपखाना परेड में कैंटोनमेंट बोर्ड की जगह। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। तोपखाना परेड की 21 एकड़ जगह पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। अस्पताल के निर्माण पर लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अस्पताल में सीटी स्कैन से लेकर एमआरआई सहित सभी मशीनें उपलब्ध होंगी जोकि मरीजों के उपचार में सहायक हैं, वहीं अस्पताल में प्रशिक्षित स्टाफ और विशेषज्ञ डाॅक्टरों को रखा जाएगा जोकि किसी भी बीमारी का उपचार करने में सक्षम होंगे। रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर अस्पताल के निर्माण की रुपरेखा केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्लयूडी) की ओर से तैयार की जाएगी, इस कार्य में विभागीय अधिकारियों से मंत्रणा के बाद नक्शा आदि तैयार किया जाएगा।
पांच करोड़ से बनेगा सामुदायिक केंद्र
तोपखाना परेड के दूसरे हिस्सों में सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस पर लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे आधुनिक स्वरूप में तैयार किया जाएगा जोकि पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। यहां पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी, कहने को यह एक सामुदायिक केंद्र होगा, लेकिन यहां शादी सहित अन्य समारोह का आयोजन हो सकेगा, इसके लिए बेस किचन सहित अन्य तमाम सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी जोकि आलीशान बैंक्वेट हाल में होती हैं।
दो सामुदायिक केंद्र और डिस्पेंसरी
मौजूदा समय में कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र की आबादी लगभग 55 हजार है। स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए तोपखाना परेड में एक छोटी डिस्पेंसरी और सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया गया है, लेकिन यहां व्यवस्थाओं की थोड़ी कमी है। इसी प्रकार अंबाला-साहा हाईवे पर महेशनगर के पास ग्रेस बैंक्वेट हाल भी बना हुआ है जोकि बोर्ड की ओर से प्राइवेट ठेके पर दिया गया है। ऐसे में नया सामुदायिक केंद्र बनने से न केवल स्थानीय लोगों को फायदा होगा, वहीं छावनी सहित आसपास के लोग भी अपने समारोह का आयोजन भीड़भाड़ से दूर पंजोखरा रोड पर बनने वाले सामुदायिक केंद्र में कर सकेंगे।
विज्ञापन
जद्दोजहद के बाद लिया था कब्जा
कैंटोनमेंट बोर्ड ने तोपखाना परेड की लगभग 21 एकड़ जमीन पर पिछले माह ही काफी जद्दोजहद के बाद कब्जा लिया था। इस दौरान बोर्ड अधिकारियों को तोपखाना परेड के लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा था। एसपी अंबाला के निर्देश पर पुलिस फोर्स ने जगह पर कब्जा दिलवाने में सहयोग किया था, इसके बाद बोर्ड द्वारा यहां तारबंदी करवाई गई थी।
तोपखाना परेड में खाली करवाई गई 21 एकड़ जगह पर अस्पताल और सामुदायिक केंद्र के निर्माण की योजना है, इसके लिए सीपीडब्लयूडी विभाग की मदद ली जाएगी। अस्पताल का निर्माण आधुनिक सुविधाओं के तहत किया जाएगा और सामुदायिक केंद्र भी बढि़या होगा।
- राहुल आनंद शर्मा, सीईओ, कैंट बोर्ड, अंबाला।