फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hooligan arrested

लूट गिरोह का बदमाश काबू, सात फरार

Tue, 08 Dec 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला Updated Tue, 08 Dec 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खंड शहजादपुर के गांव जटवाड़ रोड पर 10 दिन पहले हुई एक पेट्रोल पम्प पर रात को गन प्वाइंट पर लाखों रुपये की लूट के मामले में सीआईए ग्रामीण नारायणगढ़ द्वारा एक आरोपी को गिरप्तार कर स्थानीय कोर्ट में पेश किया जहां पर स्थानीय कोर्ट ने उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गिरोह के सात सदस्य अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस अन्य आरोपी की   ठिगानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पट्रोल पम्प के मालिक ने 26 नवंबर 2015 को पुलिस चौंकी मौली में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पट्रोल पम्प से रात को दस बजे आठ लोग पिस्टल व हथियारों से लैस होकर आये और उन्होंने पिस्टल को दिखाकर 1.70 लाख रूपये लूट लिए व जाते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

जिस पर सीआईए ग्रामीण नारायणगढ़ पट्रोल पम्प मालिक क ी शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ  डकैती, जान से मार देने की धमकी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरू कर दी थी, जिसके चलते सीआईए ने दस दिन बाद आरोपी विरेन्द्र गांव चौगांवा थाना मुलाना को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। सीआईए ग्रामीण नारायणगढ़ के इंजार्च कुलदीप सिंह ने बताया कि जटवाड़ पर स्थित एक पट्रोल पम्प के डकैती मामले में आरोपी विरेन्द्र कोर्ट में पेश किया गया जहां पर कोर्ट  ने सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी वीरेंद्र की निशानदेही पर अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर उनसे हथियार  बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed