फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Honored by Swayam Saksham Society

Ambala News: स्वयं सक्षम सोसाइटी ने किया सम्मानित

Tue, 11 Mar 2025 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Honored by Swayam Saksham Society
नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल में सेवा करती महिलाएं। संस्था - फोटो : udhampur
अंबाला सिटी। स्वयं सक्षम सोसाइटी की ओर से महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम रखा। इसका उद्देश्य घरों में रहने वाली महिलाओं को घरों से निकालकर अपने साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा गुप्ता और नीलम की ओर से होली के रंग से तिलक लगाकर की गई।कार्यक्रम में गेम्स और गानों से रौनक लगाने का कार्य सोनिया नागपाल और ऐनी ने किया। कार्यक्रम को यादों में संजोने का कार्य फोटो और वीडियो के जरिए पूनम नागपाल ने किया। इसी तरह कार्यक्रम की रूपरेखा ओर मीडिया का कार्य हीना नागपाल ने संभाला। कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य अरविंद जैन और नरेंद्र बत्रा की ओर से महिलाओं के सम्मान में उनको पटके पहनाकर किया। संवाद
विज्ञापन

महिलाओं ने चलाया सर्विक्स कैंसर प्रतिरोधी अभियान

अंबाला। जेसीआई की महिला टीम रिदम ने महिला सप्ताह के पहले प्रोजेक्ट के अंतर्गत सर्विक्स कैंसर प्रतिरोधी मुफ्त टीकाकरण अभियान चलाया। रोटरी क्लब की ओर से नाै से 14 वर्ष की लड़कियों के लिए टीकाकरण कराया जा रहा है। इसमें लड़कियों को छह महीने के अंतरआल में एचपीवी वैकसीन दो मुफ्त टीके लगाए जाएंगे। इस दौरान सबको बताया कि लड़कियों में मासिक पीड़ा नाै से 14 वर्ष की आयु में शुरू होते हैं। ध्यान न रखने पर यह कैंसर का रूप भी ले सकता है। इसलिए यह टीकाकरण जरूरी है। निशुल्क टीके के लिए पंजीकरण डॉक्टर जय देव मेमोरियल रोटरी अस्पताल में रविवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक किया जाता है। संवाद
विज्ञापन

मरीजों की सेवा कर मनाया महिला दिवस

नारायणगढ़। रोज स्माइल फाउंडेशन और नारायणगढ़ श्रीजी वेलफेयर सोसायटी ने सामान्य अस्पताल में दूध बिस्कुट की सेवा की। इस अवसर पर प्रधान अनीता चौधरी ने कहा कि महिला दिवस पर उन्हें मरीजों के साथ कुछ समय व्यतीत कर उनकी सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने स्वस्थ कर्मियों के साथ मिलकर मरीजों को दवाओं के साथ खान पान, व्यायाम, कसरत आदि का महत्व भी बताया। इस दौरान डॉक्टर श्रुति अग्रवाल, रश्मि बाल्यान, रेखा शर्मा, गुरविंद्र कौर, अनीता वर्मा, मंजू गौतम और तनीषा ने इस सेवा कार्य में भाग लिया। संवाद

नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल में सेवा करती महिलाएं। संस्था

नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल में सेवा करती महिलाएं। संस्था- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed