फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Homeopathic hospital has less staff, wards are also closed right now

Ambala News: होम्योपैथिक अस्पताल में स्टाफ कम, अभी वार्ड भी बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Homeopathic hospital has less staff, wards are also closed right now
होम्योपै​थिक अस्पताल में मरीजों को दा​खिल करने के लिए पड़े बैडों का नहीं हो पा रहा इस्तेमाल: सं
अंबाला। प्रदेश के पहले होम्योपैथिक अस्पताल को एक साल दो माह बीतने के बावजूद अभी तक डॉक्टरों और नर्सिंग ऑफिसर की कमी पूरी नहीं हो पाई है। छावनी के रामपुर गांव के सामुदायिक केंद्र में चल रहे इस अस्पताल महज दोपहर तीन बजे तक चलता है।
विज्ञापन

आने वाले मरीजों को डॉक्टर की जांच के बाद दवा, टेस्ट में एचबी व शुगर की जांच तक सुविधा ही मिल पा रही है। जबकि अस्पताल में उद्घाटन के समय ही अलग-अलग कमरों में करीब 25 बेड की सुविधा है। इसमें सामान्य वार्ड से लेकर प्राइवेट रूम तक है लेकिन बिना स्टाफ के यह सुविधा अभी तक शुरू ही नहीं हो पाई है। जबकि यह मरीजों के लिए काफी लाभदायक हो सकती है। यहां तक कि अस्पताल के लिए एक्स-रे से लेकर अल्ट्रासाउंड आदि मशीनें भी आनी थी वो भी अभी तक महज कागजों तक ही सीमित है।
विज्ञापन

अभी ऑनलाइन पंजीकरण भी नहीं

होम्योपैथिक अस्पताल की बात करें तो इसके लिए 54 स्टाफ की जरूरत है। इसमें डॉक्टरों से लेकर नर्सिंग ऑफिसर व अन्य स्टाफ शामिल है। यह आता है तो अस्पताल 24 घंटे तक खुल सकेगा। उसके बाद ही इसमें ओर सुविधाओं को बढ़ाया जा सकता है। स्टाफ अलग-अलग शिफ्ट में भी काम कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रपुरी में भवन बनने के बाद होगा शिफ्ट

दरअसल, चंद्रपुरी में बन रही अस्पताल और कॉलेज की नई बिल्डिंग के बाद रामपुर गांव के सामुदायिक केंद्र में चल रहे इस अस्पताल को वहां पर शिफ्ट किया जाएगा। यह बिल्डिंग निर्माणाधीन है। 100 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य करीब 55.85 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा है। तीन मंजिला अस्पताल और दो मंजिला कॉलेज की इमारत अलग-अलग होंगी। 6-6 मंजिला ब्वॉयज और गर्ल्स होस्टल का निर्माण होगा। 16 स्टाफ क्वार्टरों का निर्माण किया जाएगा।

वर्जन

राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल के रिक्त पदों के लिए मुख्यालय से पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द स्टाफ मिल जाएगा। स्टाफ के आते ही बेड की सुविधा को भी शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही एक्स-रे सहित अन्य मशीनों को भी जल्द ही उपलब्ध करवाया जाएगा।


डॉ. शशिकांत, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed